Ravindra Chaubey प्रेसवार्ताः मंत्री ने कहा..राहुल गांधी के खिलाफ राजनीति प्रेरित षड़यंत्र…बताया..नए BJPअध्यक्ष को संविधान की जानकारी नही

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Ravindra Chaubey/बिलासपुर—प्रदेश के जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे(Ravindra Chaubey) ने बताया कि राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक षड़यंत्र हुआ है। अडानी को बचाने के लिए भाजपा के नेता राहुल गांधी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सदन के अन्दर और बाहर अडानी मामले में राहुल गांधी के सवाल से पूरी तरह घबरा चुकी है। निश्चित षड़ंयत्र के तहत कोर्ट का सहारा लेकर राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता को बर्खास्त किया गया है। सब कुछ इतनी जल्दबाजी में…संवैधानिक नियमों को भी ताक पर रख दिया गया।  समझा जा सकता है कि केन्द्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी से कितनी भयभीत है।

.

रविन्द्र चौबे(Ravindra Chaubey) ने सवाल जवाब के दौरान बताया कि सदन में राहुल को बोलने नहीं दिया गया। अडानी के सवाल पर सदन में पहली बार ऐसी स्थिति बनी कि आवाज को ही म्यूट कर दिया गया। अडानी की कम्पनी में 20 हजचार करोड़ कहां से और किसका है.. शेल कम्पनी के बारे में सवाल करने से रोक गया। राहुल गांधी के माइक को म्यूट कर दिया गया। तीसरे दिन सूरत कोर्ट से फैसला आया। सब कुछ षड़यंत्र के तहत किया गया ।

उन्होने एक अन्य सवाल पर बताया कि लोकतंत्र को समझने और जानकारी रखने वाले कही से हों…किसी भी देश में हों..अपनी बातों को रख सकते हैं। चाहे अमेरिका हो या जर्मनी। रविन्द्र चौबे ने उपस्थित कई पत्रकारों के सवालों को जवाब दिया। उन्होने बताया कि देश भर में लोकतंत्र को बचाने जनसत्याग्रह से लेकर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। प्रदेश प्रभारी शैलजा बिलासपुर आएंगी।

चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से परेशान कर रही है। कभी ईडी तो कभी सीबीआई के माध्यम से विपक्ष को प्रताड़ित किया जा रहा है।  लेकिन कांग्रेस पार्टी झुकने वाली नहीं है। उन्होने एक सवाल के जवाब में कहा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अभी नए नए हैं..उन्हे संवैधानिक जानकारी ज्यादा नहीं है। आप भी  सुने रविव्द्र चौबे की प्रेसवार्ता में उठे सवाल और उनके जवाब….।

close