पढ़ें खबर.2 साल से गायब 3 लड़कियों के साथ दरिन्दों ने क्या जुल्म किया.. और आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— तखतपुर पुलिस ने पुलिस कप्तान के विशेष निर्देश पर अभियान चलाकर दो साल पहले गायब तीन ल़ड़कियों को अलग अलग क्षेत्रों से बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के आरोप में तीन आरोपियों को भी धर दबोचा है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को आईपीसी और पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

                तखतपुर पुलिस अपहृत बालक बालिका मामले में अभियान चालकर दो साल पहले तीन लड़कियों को अलग अलग स्थान से बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने अभियान के तहत तीन आरोपियों को भी धर दबोचा है।

        तखतपुर थानेदार मोहन भारद्वाज ने बताया कि तीनों लड़कियों का अपहण तखतपुर से अलग अलग समय में किया गया। मामले में तीनों लड़कियों के परिजनों ने थाने में अपराध भी दर्ज कराया है। इस दौरान पुलिस कप्तान के निर्देश पर लड़कियों  को खोजने विशेष प्रयास किया गया। मुखबीर की सूचना पर तीनों को पतासाजी के बाद बरामद किया गया।

                    मोहन भारद्वाज ने बताया कि आरोपी विनोद भारद्वाज पिता सन्तू भारद्वाज को बगबुड़वा थाना पथरिया से गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपी जू देव यादव पिता  रामाधार यादव को निगारबन्द से पकड़ाया है। तीसरा आरोपी जयप्रकाश भट्ट पिता राधेश्याम भट्ट को बेलगहना से गिरफ्त में लिया गया है। साथ ही तीनों के ठिकानों से दो साल पहल गुम लड़कियों को भी बरामद किया है।

                             तखतपुर थानेदार के अनुसार बरामद की गयी लड़कियों  ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपियों ने उनका अपहरण किया। इसके बाद उनका लगातार दैहिक शोष किया जाता रहा है। साथ ही इस दौरान आरोपियों ने बहुत प्रताड़ित भी किया है।

            पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 (क),376 और पाक्सो 4,6 के तहत अपराध दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को जेल दाखिल करा दिया गया है।  

close