बिलासपुर पुलिस की रिकार्ड कार्रवाई…तीन दिनों में 208 वारंटी गिरफ्तार…इतने आरोपी निगरानी बदमाश लिस्ट में शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने अभियान चलाकर निगरानीशुदा बदमाश, गुंडा,और फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवााई  कर..तीन दिनों के भीतर 208 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियान में जिले के 17 थाने और 3 चौकियों से लगभग 100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने शिरकत किया। इस दौरान हत्या का प्रयास, बलात्कार, छेड़छाड़, मोबाइल फोन के जरिए अश्लीलता फैलाने जैसे गंभीर अपराध में शामिल लोगों को पकड़ा गया है। इसके अलावा मारपीट,आबकारी  और चेक बाउंस मामले में फरारियों को धर दबोचा गया है। 
एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि होली के मद्देनजर शांति व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने पुलिस कप्तान के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर फरारियों,वारंटियों समेत गुण्डा बदमाश और निगरानीशुदा बदरमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अपराध नहीं करने को लेकर सख्त चेतावनी भी दी जा रही है। गंभीर अपराध  मामले में गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भी दाखिल कराया जा रहा है।
 एडिश्नल एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान शरीर संबंधी अपराध करने वाले आदतन बदमाशों का नाम पुलिस कप्तान के निर्देश पर गुंडा बदमाशों की फाइल में जोड़ा गया है। इसके अलावा गुंडा बदमाश की वर्तमान दोस्त साथी, जीविका का साधन, घूमने का क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। संदिग्ध पाए जाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
बार बार चोरी और नकबजनी करने वाले अपराधियों का नाम निगरानी बदमाश लिस्ट में शामिल किया गया है। संदिग्धों के खिलाफ भी कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पिछले 3 दिनों के अभियान में 185 गुंडा बदमाश और निगरानी बदमाश को चेक कर कार्यवाही  की गयी है।
 इसके अलावा अभियान के दौरान 133 गिरफ्तारी वारंट और 75 स्थाई गिरफ्तारी वारंट मामले में फरार अपराधियों गिरफ्तार कर  न्यायालय को सुपुर्द किया गया है। अभियान के दौरान बिलासपुर के सभी थानों में कुल 208 गिरफ्तारी और स्थाई वारंट तामील हुई है।
Share This Article
close