शिक्षक भर्ती-बस्तर के स्कूलों में 11 सौ शिक्षकों की भर्ती

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। प्रदेश के बस्तर संभाग में शिक्षकों के 983 और व्यायाम शिक्षकों के 197 खाली पदों पर भर्ती की अनुमति मिली है। और इन पदों पर भर्ती की कार्रवाई जारी है ।यह जानकारी आदिम जाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य लखेश्वर बघेल ने जानना चाहा कि बस्तर संभाग के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी, माध्यमिक, सेकंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों और व्यायाम शिक्षकों के रिक्त पदों की प्रतिपूर्ति के लिए कितने कितने पदों में भर्ती के लिए अनुमति प्राप्त हुई है? और इस समय कितने पदों पर भर्ती कार्रवाई प्रचलन में है? उक्त पदों में भर्ती के लिए शासन द्वारा तय निर्धारित चयन प्रक्रिया क्या है?

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसके जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ टेकाम ने बताया कि बस्तर संभाग अंतर्गत सरकारी प्राइमरी,माध्यमिक, सेकंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 983 शिक्षकों और 197 व्यायाम शिक्षकों के खाली पदों की प्रतिपूर्ति के लिए अनुमति मिली है और उन पदों पर भर्ती की कार्रवाई जारी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close