रजिस्ट्री ऑफिस 11 अक्टूबर तक के लिए बंद,दफ्तर में नहीं होगा कोई काम काज,एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लिया गया फैसला

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर।बिलासपुर रजिस्ट्री ऑफिस 11 अक्टूबर इतवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर के कंपोजिट बिल्डिंग परिसर में स्थित वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक मुख्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) को एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण 11 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।इस दौरान इस दफ्तर से कोई भी कामकाज नहीं होगा। बंद करने का निर्णय कल 7 अक्टूबर को लिया गया. अब यह कारण लगातार 11 अक्टूबर तथा 12 अक्टूबर सोमवार को ही खोला जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बता दे कि बुधवार को जिले में कुल 141 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। निगम क्षेत्र में 96 मरीजों की पहचान हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों के अलावा बाहरी प्रदेश के भी संक्रमित पाए गए हैं। बिलासपुर शहर के बाद सर्वाधिक मरीज मस्तूरी विकासखण्ड से दर्ज किए गए हैं।बुधवार को जिले में कुल 141 मरीजों की पहचान हुई है। बिलासपुर में 96 मरीज पाए गए हैं। निगम क्षेत्र में सरकन्डा,रेलवे, हाईकोर्ट, मंगला, राजकिशोर नगर, अज्ञेय नगर,तालापारा, नेहरू नगर महाराणा प्रताप चौक समेत उस्लापुर से कोरोना मरीजों की गिनती हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी भी सरकन्डा क्षेत्र में सर्वाधिक मरीजों की पहचान हो रही है।

    निगम क्षेत्र के  प्रदेश के बलौदा बाजार, अम्बिकापुर, कोरबा और अनूपपुर जिले के एक एक मरीज मिले हैं। जबकि जांजगीर चांपा के 2 मरीजों की पहचान हुई है। इसके अलावा बिलासपुर जिले के मस्तूरी में सर्वाधिक 15 मरीज और बिल्हा में 10 मरीज कोरोना पाजीटिव पाए गए है। साथ ही टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार कोटा से 8 और तखतपुर में 6 संक्रमित लोगों में कोविड 19 के लक्षण पाए गए हैं।
close