गुजरात मे छठवी बार खिला कमल…हिमांचल प्रदेश भी गया हाथ से निकल…

pkp1_indexगुजरात -हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों को लेकर सुबह से ही सरगर्मी है….। जिसमें एक्जिट पोल के अनुरूप बीजेपी ने जीत हासिल की है। इसे लेकर राजनैतिक दलों की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही है। CGWALL के एक पाठक ने भी अपनी प्रतिक्रिया भेजी है। जिसे हम जस-का- तस साझा कर रहे हैं…।
पाठक की प्रतिक्रिया…..
गुजरात मे छटवी बार खिला कमल…हिमांचल प्रदेश भी गया हाथ से निकल…विकास को गाली देने वालो की ठिकाने आ गई अक्ल !विधान सभा चुनाव परिणाम गुजरात और हिमांचल के रुझानों के परिणाम से पूरे देश में 19 राज्यो में भाजपानीत एनडीए की सरकार हो गई है।उत्तरभारत में हिमांचल प्रदेश में अल्टरनेट मेंडेट के का ट्रेंड कड़ाके की सर्दी के बावजूद मोदीलहर की चपेट में आ गया है।मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल को भी काफी मशक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।12 बजे तक प्राप्त रुझान परिणाम में आखिर दौर में कन्वर्ट होते है तो की 68 विधानसभा सीटो में 44-45 भाजपा के खाते में होंगी।कांग्रेस बमुश्किल 22-24 सीटों में ठहर लेगी।
गुजरात मे पाटीदार आंदोलन,जीएसटी, नोटबन्दी के साइड इफ़ेक्ट और मोदी जी के दिल्ली चले जाने के बाद कांग्रेस का बीजेपी को उनके गढ़ में पटखनी देने का ख्वाब उस समय छिन्न भिन्न हो गया,जब तमाम एग्जिट पोल के अनुसार वोटो की गिनती के घण्टे के  रुझान यह स्पष्ट  हो गया कि गुजरात मे छटवी बार कमल खिलने खिलना तय है।अपेक्षित परिणामों में भाजपा को 108 से 113 सीटे मिलना तय बताया जा रहा है।निर्दलीय प्रत्याशी जिग्नेश विमाणी और अल्पेश ठाकुर गुजराती लड़के भी बढत बनाये हुए और कांग्रेस में स्थिति में  पिछले चुनाव से सुधार है।पाटीदार आंदोलन का लाभ कांग्रेस को हुआ। लेकिन रंग तो असली चढ़ा हुआ था ।
मोदीब्रांड का,सो नतीजा भाजपा के पक्ष में स्वभाविक ही था। बहरहाल भाजपा में जश्न का दौर शुरू हो चुका है।निजी चैनल पर छत्तीसगढ़  कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भी नतीजो को मोदी बॉन्ड की इमेज से जोड़ते हुए कहा कि गुजरात मे वोट प्रतिशत और सीटे बढ़ी है,कांग्रेस ने कड़ा मुकाबला दिया।उन्होंने कहा कि राहुल जी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिलेगा।गुजरात और छत्तीसगढ़ में कोई मेल नही है।यहा गली का बच्चा बच्चा भी जानता है कि राज्य सरकार कैसे करप्शन में लिप्त है।
स्वय मुख्यमंत्री उनके परिवार पर इल्जाम लग चुके है।कोई मंत्री नही है जिसका विवादो से नाता न् हो। छतीसगढ़ में बीजेपी सरकार की उल्टे दिन शुरू हो चुके है। भाजपा नेताओं ने कहा कि गुजरात और हिमांचल की जीत जनता और विकास की जीत है।मोदी जी केविकास मॉडल से देश की वैश्विक पहचान बढ़ी है ।जिसका नतीजा है गुजरात मे लगातार छटवी बार खिला कमल,हिमांचल प्रदेश भी गया हाथ से निकल और विकास को गाली देने वालो की बहुमत से जनता ने ठिकाने लगा दी है अक्ल।
छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह के नेतृत्व  में गुजरात की तरह भाजपा की ही सरकार बनेगी,कांग्रेस की सत्ता की छटपटाहट और मुद्दा विहीन राजनीति से देश की जनता ऊब चुकी है।प्रगति के नवीन दौर में देश विकास के मॉडल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।बहरहाल लोकतांत्रिक लिटमस के तकाजे पर सूक्ष्मदृष्टि डाले तो संकेत साफ दिखाई पड़ता है कि लुभावने वादों की जगह भारतीय जनमानस वास्तविकता की  कसौटियों पर मतदान के पक्ष में दिखाई पड़ता है। जनता को ठगने वाले लोग संसद और विधानसभाओं में टिकाऊ पारी नही खेल सकते।वीआईपी संस्कृति से दूर  आम जनता के मन की बात को समझ कर नीतियों और योजनाओं की सुविधा देने वालों को ही जीत मिलेगी।

Join WhatsApp Group Join Now
यह भी पढ़ें -  अनियमित कर्मचारियों की रैली 24 फरवरी को,कई संगठनों का मिला समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...