इधर रिपोर्ट..उधर गिरफ्तार..जेब से पार किया था 49 हजार..दारू के नशा में था पीड़ित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी को नगदी समेत धर दबोचा है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पीड़ित ने खशी जाहिर की है। 
 
             पुलिस जानकारी के अनुसार पीड़ित  टीकम सिंह पिता दादू सिंह निवासी गितांजली सिटी  फेस 2 ने सरकंडा थाना चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पीडित ने बताया कि वह गीताजलि फेस 2 में रहता है। दसवी तक पढाई  किया है। ठेकेदारी में मछली पालन का काम करता है। 7 अक्टबर को घर से 49500 रूपए लेकर रायपुर जाने के लिए करीब एक बजे निकला। रास्ते में प्रथम अस्पताल के पास कश्यप केन्टीन में कुछ देर बैठा। इस दौरान 500 रू देकर 3 पाव शराब मंगाया। शराब  और  बडा लेकर नाग नागिन तालाब के पास गया। इस दौरान छोटू के साथ शराब पिया। इसके बाद टेंट हाउस वाले  शीतल देवागंन के घर गया। घर मे शीतत के बारे में उसके लड़के राहुल देवांगन के  बारे में पूछा। राहुल ने बताया कि शीतल बाजार गया है। 
 
           पीडित ने रिपोर्ट में बताया कि टेंट हाउस में अपना टीशर्ट और पेंट को निकाल कर सो गया। करीब 5.30 बजे करीब सोकर उठा। उसे पेंट, टीशर्ट और जेब में रखे हुए  49000 रूपए नही मिले। कोई अज्ञात व्यक्ति ने हाथ साफ कर दिया था। टीकम की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोर की तलाश शुरू हुई।
 
              संदेही राहुल देवांगन पिता चेतन देवांगन निवासी गीतांजलि सिटी फेस 2 को पकड़कर थाना लाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर 49000 रूपए चोरी की बात को कबूल किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम को बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही की जा रही है ।
 
 
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close