तहसील कार्यालय में फेरबदल..नायब तहसीलदार शेषनारायण बेलगहना..तुलसी मंजरी संभालेंगी नजूल..रिचा सिंह होंगी बिलासपुर की तहसीलदार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने एक आदेश जारी कर तहसील कार्यालय में उलट कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायत के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो नायब तहसीदारों को इधर से उधर कर दिया है। कोटा तहसीलदार रिचा सिंह को बिलासपुर तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गयी है। जानकारी देते चलें कि नारायण गभेल के डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद तहसीलदार का प्रभार राजकुमार साहू के पास है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                तहसील कार्यालय से मिल रही लगातार शिकायत के बाद कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने तहसील कार्यालय में बड़ी सर्जरी करते हुए दो नायाब तहसीलदारों को इधर से उधर किया है। आदेश के अनुसार अतिरिक्त तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल को बेलगहना की जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि तुलसी मंजरी साहू को कलेक्टर कार्यालय स्थित नजूल शाखा में स्थानांतरित किया गया है। 

                  आदेश के अनुसार कोटा तहसीलदार रिचा सिंह को बिलासपुर तहसीलदार बनाया गया है। तहसील प्रशासनिक सर्जरी के बाद पटवारियों समेत बाबुओं में हड़कम्प है। जानकारी देते चलें कि डॉ.सारांश मित्तर को तहसील कार्यालय की गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। इतना ही नहीं अधिवक्ताओं ने भी शिकायत की थी। इसके बाद कलेक्टर ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया। आदत से बाज नहीं आने के बाद कलेक्टर ने दो नायब तहसीलदारों को इधर से उधर कर दिया।

 सामान्य प्रक्रिया …कलेक्टर

              बात शिकायक की नहीं है। यह सामान्य प्रक्रिया है। इस प्रकार का आदेश दिया जाता रहा है। सभी लोगों को जनहित में काम करना होगा। हमने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया था। जनहित में काम नहीं होने की यदि शिकायत मिलती है तो सख्त कदम उठाए जांगे।

close