महिला बाल विकास विभाग में फेरबदल..सूर्यकांत जांजगीर..तारकेश्वर को बिलासपुर की जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर दो अधिकारियों को इधर से उधर किया है। दोनो ही अधिकारियों को नई व्यवस्था के तहत जांजगीर चांपा और बिलासपुर विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।
                       महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर चांपा जांजगीर और बिलासपुर महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को इधर से उधर किया है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जांजगीर चांपा के डॉ.तारकेश्वर सिन्हा का स्थानांतरण बिलासपुर किया गया है।  बिलासपुर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता को जाजगीर की जिम्मेदारी दी गयी है।
                  आदेश में बताया गया है कि दोनो अधिकारी तत्काल प्रभाव से बतायी गयी जिम्मेदारियों को संभालते हुए सूचित करें।
close