जवानों का सम्मान..अटल ने कहा..दूर करेंगे बुराई..समारोह में बोले एडिश्नल.. बिलासपर जनता का हमेशा मिला साथ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— युवाओं की जागरूक संस्था ’’सबक’’ और स्वर्गीय विनोद चौबे चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्रीन पार्क, उस्लापुर लूट काण्ड समेत गोली काण्ड के अपराधियों को पकड़ने वाली 50 सदस्यीय टीम का इस दौरान सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामशरण यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अरूण सिंह चौहान – अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, शेख नजरूद्दीन सभापति नगर पालिक निगम बिलासपुर, उमेश कश्यप- अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, प्रमोद नायक – अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहर, महेश दुबे – प्रदेश सचिव कांग्रेस, आर.एन.यादव- नगर पुलिस अधीक्षक, निमेष बरैया-नगर पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्व. विनोद चौबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। अतिथियों का फूलमाला से स्वागत हुआ। , स्वागत भाषण संस्था के संरक्षक अभय नारायण राय ने दिया।

                 अपने संबोधन में रामशरण यादव ने कहा कि बिलासपुर पुलिस की जितनी तारीफ की जाये कम है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल और टीम ने बहुत ही कम समय में अपराधियों को पकड़कर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

             कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अटल श्रीवास्तव ने कहा कि सबक और स्व. विनोद चैबे चेरिटेबल ट्रस्ट के गठन का उद्देश्य समाज से बुराईयों को समाप्त करना है। बुराईयों से लड़कर समाज में जागरूकता पैदा करना है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर के लाड़ले सपूत स्व.विनोद चौबे नक्सलियों से लोहा लेते शहीद हुए। उनकी स्मृति को जिंदा रखने के लिए ट्रस्ट का गठन किया। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवारों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्थिक मदद करना है।
             कार्यक्रम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच सम्मानित होना पुलिस परिवार के लिए गर्व की बात है। बिलासपुर में ऐसा वातावरण है कि जनता ना केवल सहयोग करती है बल्कि सम्मान भी करती है।  जिन दोनों घटनाओं को लेकर कार्यक्रम में पुलिस को सम्मानित किया गया है निश्चित रूप से इसका श्रेय पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के कुशल नेतृत्व और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन को जाता है। आयोजन करने वाली संस्था सबक और शहीद विनोद चौबे ट्रस्ट का आभार प्रकट करता हूँ।  साथ ही  पुलिस पर भरोसा जताने के लिए बिलासपुर के जन प्रतिनिधियों का भी आभार प्रकट करता हूँ,। ऐसे आयोजनों से  जवानों का मनोबल बढ़ता है।

                कार्यक्रम को शेख नजरूद्दीन, अरूण सिंह चौहान, प्रमोद नायक, महेश दुबे ने  संबोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष तैय्यब हुसैन ने किया। आभार प्रदर्शन जावेद मेमन ने किया।

               कार्यक्रम में  सबक संस्था नेउस्लापुर काण्ड के आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को  1,00,000 रूपए का ईनाम का डेमो चैक दिया.। संस्था प्रमुख ने बताया कि राशि पुलिस कप्तान को दिया जाएगा। इसका उपयोग साईबर सेल एक्सपर्ट टीम लिए लैपटाॅप दिया जायेगा। पुलिस परिवार के हरीओम शर्मा को 25000 रूपए का चैक अतिथियों के हाथों शहीद विनोद चैबे ट्रस्ट की तरफ से शिक्षा के लिए दिया गया।

          कार्यक्रम में विशेष रूप से सभी थाना प्रभारी शनीप रात्रे-सिविल लाईन, कलीम खान – तारबाहर, जे.पी.गुप्ता-सरकंडा, शीतल सिदार-कोतवाली, फैजूल शाह होदा- सिरगिट्टी, सागर पाठक-सकरी, रविन्द्र यादव-कोनी, मोहन भारद्वाजतखतपुर और टीम के सभी निरीक्षक उपनिरीक्षक, आरक्षक, साईबर सेल के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान सभी को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

close