उमेश अग्रवाल को राजस्व मंडल की जिम्मेदारी.. शासन का फरमान..खेतान के बाद खाली था पद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ शासन ने एक महीने से खाली राजस्व मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिया है। सामान्य प्रशासन से जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सी.के. खेतान के रिटायर्ड होने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उमेश अग्रवाल को राजस्व मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
 
             सामान्य प्रशासन से जारी आदेश के अनुसार सी.के.खेतान के रिटायर्ड होने के बाद खाली  राजस्व मण्डल अध्यक्ष पद जिम्मेदारी उमेश अग्रवाल को दिया है। उमेश छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
 
          जानकारी देते चलें कि उमेश अग्रवुाल भारतीय प्रशासनिक सेवा 2004 के अधिकारी हैं। उमेश अग्रवाल को  उमेश कुमार अग्रवाल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आईएएस उमेश अग्रवाल अपने वर्तमान कर्तव्य सदस्य राजस्व मंडल के साथ अध्यक्ष राजस्व मंडल की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
 
                    संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close