बेहोशी की हालत में चैन, मोबाइल की चोरी..3 आरोपी गिरफ्तार..न्यायिक रिमाण्ड पर गए जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने चोरी की शिकायत पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास चोरी की मोबाइल, सोने की चेन बरामद किया गया है।तीनों को न्यायालय के हवाले भी दिया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों का नाम पिंटू ठाकुर,प्रफुल्ल गुप्ता, भोलू डहरिया, है। तीनो यदुनन्दन नगर के रहने वाले हैं।
   
                                      थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक निवासी बारिश डेविड थाना पहुंचकर बताया कि 3 फरवरी  को स ब्जी खरीदने तिफरा गया। लौटते समय सतनाम भवन के पास बेहोश होकर गिर गया। होश में आने पर देखा कि किसी मोबाइल और सोने की चैन पार कर दिया है।
 
      फैजूल शाह ने रबताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसी बीच जानकारी मिली कि 3 लोग बजरंग होटल तिफरा के पास सोने की चैन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। तीनों ने अपना नाम पिंटू ठाकुर, प्रफुल्ल गुप्ता और  भोलू डहरिया बताया। 
 
                पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सतनाम भवन के पास रात्रि में प्रार्थी से सोने की चेन और मोबाइल चोरी का जुर्म कबूल किया। आरोपियों के पास से 1 मोबाइल और सोने की चैन को बरामद किया गया है। 
 
TAGGED:
close