रिटायर हुए आईजी टीआर पैकरा,PHQ में दी गई भावभीनी विदाई

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में आज पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक टीआर पैंकरा को सेवानिवृत्त उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि श्री पैकरा 34 वर्षों से पुलिस विभाग की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त हुए।विदाई कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने कहा कि श्री पैंकरा एक मृदुभाषी, सहज, सरल एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति सदैव उत्तम व्यवहार के लिये पुलिस विभाग उन्हें याद रखेगा और इनके अनुभवों का लाभ पुलिस विभाग को मिलता रहेगा

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस विभाग में सफलतापूर्वक सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर श्री पैंकरा के सुखद और स्वस्थ्य सुखमय पारिवारिक जीवन जीने और उन्हें दीर्घायु होने की कामना की गई तथा शॉल श्रीफल भेंटकर श्री पैंकरा को विदाई दी।श्री पैंकरा ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों बस्तर, गरियाबंद, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, भिलाई, महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव, एसटीएफ बघेरा, कांकेर रेंज तथा अतिरिक्त परिवहन आयुक्त सहित पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में अपनी सेवाएं दी।

इन्हें वर्ष 2013 में भारतीय पुलिस सेवा से नवाजा गया। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आरके विज और श्री अशोक जुनेजा ने श्री पैंकरा को अपने साथ बिताये कार्यों के अनुभवों को साझा करते हुए उनके सफल कार्यकाल की सराहना की।इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज,  अशोक जुनेजा, पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल, एचसी द्विवेदी, आरएन दास, सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजेश अग्रवाल, मनीष शर्मा, श्री एमएन पाण्डेय, वायपी सिंह, श्री संजय शर्मा और पुलिस मुख्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close