रिटायर्ड IPS अधिकारी रविन्द्र भेंडिया का निधन,सीएम भूपेश ने जताया शोक

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी श्री रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री रविन्द्र भेंडिया महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के पति हैं। श्री रविन्द्र भेंडिया का बीती रात 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय रविन्द्र भेंडिया के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्वर्गीय रविन्द्र भेड़िया का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पीपरछेड़ी, जिला बालोद में आज 5 अक्टूबर को किया जायेगा।सीजीवाल न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये व रहे खबरों से अपडेट

Join Our WhatsApp Group Join Now
close