राजस्व मंत्री ने कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोका.पढ़ें..न्यायधानी की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कही यह बात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल होने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। राजस्व मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था की शिकायत को हम गंभीरता से ले रहे हैं। लगातार चाकूबाजी की घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत करेंगे। जल्द ही मामलें अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान पत्रकारों ने राजस्व मंत्री सदर बाजार की घटना के बारे में बताया। साथ जानकारी साझा किया गया कि व्हीआईपी मुवमेन्ट के दौरान भी चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया जाता है। दरअसल अपराधियों की हौसले बुलन्द है। पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है।दिल्ली में कांग्रेस महंगाई रैली निकालने वाली है। इधर कर्मचारी महंगाई की मांग कर रहे हैं। यह बातें क्यों..। राजस्व मंत्री ने बताया कि सरकार लगातार भर्तियां कर रही है। रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को प्रमोशन भी दिया जा रहा है। अन्य प्रकार की सुविधाएं भी दी जा रही है।

कर्मचारियों ने 22 को हड़ताल पर जाने का एलान किया है। राजस्व मंत्री ने बताया कि उनका संवैधानिक अधिकार है। मै इस पर कुछ नही कहूंगा।लेकिन कर्मचारियों को बताना चाहता हूं कि खेती किसानी का समय है। मैं तो यही कहूंगा कि कर्मचारी हड़ताल पर ना जाए। उनकी माग को लेकर सरकार गभीर है। सरकार कुछ न कुछ करेगी जरूर।

close