राजस्व मंत्री का फर्जी पीएसओ गिरफ्तार…रौब दिखाकर दो महिलाओं से किया शादी..नशे के कारोबार को संरक्षण देने के दौरान पकड़ाया

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)—राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का पीएसओ बताकर फर्जीवाड़ा को अंजाम देने वाले  पुलिसकर्मी को पुलिस की संयुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ग्रामीणों को नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी को ना केवल अंजाम देते पाया गया। बल्कि नौकरीपेशा दो महिलाओं के साथ झांसा देकर शादी किया। संपत्ति हड़पने के फिराक मे भी था। नौकरी लगवाने और अवैध व्यापार को सुरक्षा देने वाले मंत्री के फर्जी पीएसओ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज जेल दाखिल कराया गया है।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहूल देव शर्मा ने बताया कि एससीसीयू और तखतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने खुद को राजस्व मंत्री का पीएसओ बताने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम भौराकछार में यज्ञ कुमार यादव नाम का एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहन अपने आप को पुलिस विभाग का कर्मचारी और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का PSO बता रहा है। 
एडिश्नल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर तत्काल एसीसीयू और तखतपुर पुलिस टीम को भौराकछार रवाना किया गया। खोजबीन के दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी लगाकर घूम रहा है। वर्दी पर छ.ग. पुलिस VIP Security का आई Card लगा है। वर्दी पर यज्ञ कुमार S/O फूलचंद रैंक H.C.P.C.O. 490, DOB 07.05.1985 Date of Joining 15.06.2010 B Group B-ve लिखा होना पाया गाय। आई Card में व्यक्ति को वर्दी के साथ फोटो भी है। पूछताछ के दौरान वर्दीधारी ने अपना नाम यज्ञ कुमार यादव  निवासी ग्राम भौराकछार, जूनापारा तखतपुर बताया।
राहुल देव शर्मा के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी अपने आप को पुलिस कर्मचारी बताकर पहले एक शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसाकर विवाह किया। उसके पैसे से मंहगी कार खरीदा।  पुलिस का रौब दिखाकर कार से घुमता फिरता था। शिक्षिका को विश्वास में लेकर कोरबा में एक मकान भी बनवा रहा है।
आरोपी ने ने इसी दौरान एक अन्य बैंक महिलाकर्मी को राजस्व मंत्री का पीएसओ बताकर प्रेम जाल में फंसाया। आर्य समाज में प्रेम विवाह कर उससे भी जमकर पैसा कमाया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दोनो पत्नियों को अलग अलग रखता है।  दोनो महिलाओं की संपत्ति पर ऐशो आराम भी कररता है। 
आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने गांव और आसपास घुमकर खुद को राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का पीएसओ बताता है। शासन और  पुलिस विभाग में उंची पहुच बताकर कई लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम ठगी को भी अंजाम दिया है। इस दौारन अवैध नशे की सामाग्री बिक्री कराने का भी प्रयास किया।
एडिश्नल एसपी के अनुसार आरोपी ने शादी से पहले  अपने आपको पुलिस का आरक्षक बताया। वर्तमान में प्रमोशन होने की बात कह वर्दी  और आई कार्ड भी बना लिया है।
पूछताछ के बाद आरोपी यज्ञ कुमार यादव की निशानदेही पर पुलिस कांबेट वर्दी, काले रंग का लांग बूट, बेल्ट, कैप, बैच, दो नग ID Card, एक रबर सील, एक लाईटर गन, पिस्टल होलेस्टर (कवर) जब्त किया गया। आरोपी यज्ञ कुमार यादव के खिलाफ लोकसेवक का पद धारण कर कपटपूर्वक पुलिस की वर्दी पहनना और  कूटरचित / फर्जी पुलिस आई कार्ड, कमांडेंट माना की फर्जी रबर सील तैयार करने आरोप में आईपीसी की धारा 170, 171, 419, 420, 467, 468, 471  का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।
रात्रि में ट्रकों से अवैध वसूली का आरोपी गिरफ्तार..आरोपी को भेजा गया जेल
READ