दिन दहाड़े लूट,गोली चलाया..2 आरोपी गिरफ्तार ..पुलिस का दावा..जल्द होगा तीसरा भी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने एक दिन पहले दिन दहाड़े ज्वैलरी दुकान में घुसकर लूटपाट और संचालक की  हत्या की नीयत से गोली चलाकर घायल करने वाले लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार गोंडपारा निवासी प्रज्ञा सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गोडपारा सांई मदिर के पास  दीपक ज्वेजर्स के नाम से दुकान संचालित है। दुकान का संचालन उनका पति दीपक सोनी हैं।
 
 
गिरफ्तार आरोपीयों का नाम
1) मोहम्मद रमजान उर्फ बबलू पिता दुल्ला निवासी उडीसा राजगागपुर जिला सुन्दरगढ ओड़िशा
2) मुक्ती सॉय पिता रिमिश सॉय निवासी गांव बाबू कटला जिला सुन्दरगढ राज्य ओड़िसा
3)..तीसरा आरोपी फरार..पीछे रवाना हुई पुलिस
 
 दिन दहाड़े दुकान में तांडव
 
              21 अप्रैल को दीपक सोनी दुकान में बैठा था। दोपहर करीब 2.00 बजे दुकान में लडाई झगडा चिल्लाने और गोली चलने की आवज आयी। दीदी पूजा सोनी, जीजा प्रदीप सोनी
दौडते हुए नीचे दुकान में आये। मौके पर दुकान के अन्दर तीन  व्यक्ति नजर आए। जिसमें से एक व्यक्ति अपने हाथ में रखे पिस्तोल से गोली चलाया। गोली दीपक के दाहिने जांघ में लगी। तीनो व्यक्ति दुकान में रखे सोने के अंगुठी, सोने का मंगल सूत्र छोटा बडा और  नगदी लेकर भागने लगे। आस पास के लोगो ने आरोपियो को पकड़ने  दौडाया। एक व्यक्ति मोटर सायकल और  दो व्यक्ति अलग अलग दिशाओ में भागने लगे।
 
           प्रार्थिया ने बताया कि मोटर सायकल सवार को पीड़ित के जीजा प्रदीप सोनी और मोहल्ले के लोगों दौड़ाकर पकडा। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम बबलू उर्फ रमजान निवासी ओड़िशा का रहने वाला बताया। जबकि उसके दो अन्य साथी भागने मेें कामयाब रहे। 
 
पत्नी की शिकायत पर रिपोर्ट
 
                      प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में आईपीसी की धारा 379 और आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया।मौके पर पहुंचकर जांच मुआयना किया गया। मौके पर पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और पुलिस सकप्तान पारूल माथुर भी पहुंची। साथ ही आरोपियों को मुहिम चलाकर तत्काल पकड़ने को कहा। 
नाकाबन्दी से मिली सफलता
 
          एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि तीन अलग अलग टीम बनाकर अलग-अलग दिशाओं में जवानों को रवाना किया। बस स्टैण्ड, रेलवे स्टैण्ड रवाना करने के साथ ही जिले के सभी थानो का नाकाबंदी का आदेश दिया गया। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप और सीएसपी स्नेहिल साहू के मार्ग दर्शन मैें टीम ने जगह जगह सर्च अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन बिलासपुर से एक आरोपी मुक्ती सॉय को पकडने में कामयाबी मिली।
 
बरामद सामान और हथियार
               उमेश और स्नेहिल साहू ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 2 नग पिस्टल, 1 नग जिंदा कारतूस और 1 चाकू के अलावा 2 मोबाइल और एक मोटरसायकल बरामद किया गया। आरोपियों से सोने के जेवर और नगद भी जब्त किया गया है। उमेश कश्यप ने बताया कि प्रकरण में फरार एक आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम को घटना के कुछ घंटे बाद ही रवाना किया गया है। 
Share This Article
close