डकैती का फरार छठवां आरोपी गिरफ्तार..घर में छिपा था आरोपी..मामले में 5 पहले से गिरफ्तार..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने डकैती के छठवें आरोपी को घर से गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी घर मे अपने परिजनों से मिलने आया था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने थानेदार हरविन्दर की अगुवाई में धऱ दबोचा है। पकड़े गए फरार आरोपी का नाम ओमकेश गौतम ऊर्फ गब्बर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पुलिस के अनुसार 26 मार्च की दरमियानी रात 6 लोगों ने मिलकर रतनपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर रास्ता रोककर ट्रकों में तोड़फोड़ किया था। आरोपियों न े ड्रायवर और खलासी को मारापीटा भी। साथ ही 12 हजार 500 रूपये भी लूटे।

                          मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने धर पकड़ अभियान चलाया। डकैती में शामिल  पांच आरोपियों को धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपी रितिक पाण्डेय, आकाश कौशिक,चन्द्रमणी प्रेमी, विश्वास ऊर्फ विक्की दुबे, जय कुमार कोशले को गिरफ्तार किया गया। जबकि छठवां आरोपी ओमकेश भागने में कामयाब रहा।

                           इस बीच रतनपुर थानेदार हरविन्दर सिंह को मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी ओमकेश अपने परिजनों से मिलने घर आया है। पुलिस ने धावा बोलकर ओमकेश को धर दबोचा। आरोपी पर आईपीसी की धारा 395 का अपराध दर्ज किया गया। साथ ही न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

close