कांग्रेस नेता के घर डकैती..पुलिस कप्तान पारूल ने बताया..सात नकाबपोश सीसीटीवी में कैद..आगे बढ़ रही पुलिस..जयरामनगर की तरफ भागे डकैत


बिलासपुर— मस्तूरी के दर्रीघाट स्थित कांग्रेस नेता के घर पर नकाबपोश डकैतों ने दिनदहाड़े धावा बोला। बंदूक की नोक पर मंसूबो को अंजाम दिया है। नकाबपोशो ने घर की महिलाओं को पहले तो बंधक बनाया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और नगदी पर हाथ साफ करने के बाद नकाबपोश फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में भय और दशहत का माहौल है। जानकारी के बाद मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बिलासपुर से भी पुलिस केआला पुलिस घटना स्थल पहुंच गए हैं।
कांग्रेस नेता के घर डकैती
मस्तूरी थाना क्षेत्र के दर्रीघाट स्थित कांग्रेस नेता टाकेश्वर पटेल के घर में नकाबपोश डकैतों ने दिन दहाड़े धावा बोलकर डकैती को अंजाम दिया है। घटना करीब दोपहर 10 से 11 बजे के बीच की है।वारदात के समय कांग्रेस जिला सचिव टाकेश्वर काम से बाहर थे।
महिलाओं को बनाया बंधक
लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे के आसपास 7-8 लोग हेलमेट और मुंह पर माास्क लगाए पहुंचे। बंदूक दिखाकर घर की महिलाओं को पहले तो धमकाया। इसके बाद महिलाओं के हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया। नकाबपोशों ने आलमारी खोलकर सोने चांदी और नगदी पर हाथ साफ किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
पुलिस कप्तान का निर्देश