चाकू की नोक पर लूटपाट..फिर कार का कांच भी तोड़ा..आरोपी गिरफ्तार..नगद और हथियार बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित कपडा दुकान में संचालक को चाकू की नोक पर लुटपाट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी का नाम अजय वर्मा उर्फ अज्जू है। आरोपी वार्ड नंबर 9 चकरभाठा का रहने वाला है। 
 
        चकरभाठा पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार चकरभाठा कैम्प वार्ड क्रमांक 11 निवासी धीरज कुमार नामदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 31 दिसम्बर को कपड़ा  दुकान में बैठा था। दोपहर करीब 3  बजे वार्ड क्रमांक 09 का निवासी अज्जू वर्मा दुकान आया।  शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगा । इंकार किए जाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दिया। जेब से चाकु निकालकर डराया धमकाया। गल्ले से जबरदस्ती 1500 रूपये को निकाला। इसके बाद उसने धमकाया कि लडके को स्कूल जाकर  जान से मारने की धमकी दिया। साथ ही भतीजा को भी जान से मारने की बात कही। 
 
                धीरज कुमार नामदेव ने बताया कि 2 जनवरी 2022 को सुबह करीब 4.30 बजे घूमने निकला था। अज्जू वर्मा  उसके कार के पास खडा था। देखते ही भागने लगा। कार के पहुचने पर जानकारी मिली कि आरोपी ने कार के सामने वाले सीसा को पत्थर से तोड दिया है। 
 
             पुलिस ने तत्काल पीड़ित की शिकायत को दर्ज किया। मामले में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया। आरोपी की पता तलाशी की गयी। वार्ड क्रमांक 09 चकरभाठा डबरी निवासी अजय वर्मा ऊर्फ अज्जू को पकड़कर पूछताछ की गयी। आरोपी ने लूटपाट और कार का सीसा तोड़ने का जुर्म कबूल किया। एक नग चाकू और लूट की रकम में से 1100 रूपये बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार  न्यायिक रिमांड  पर भेजा गया है।
close