दुग्ध वाहन को रोककर लूटपाट..पकड़े गए चारो आरोपी..तीन नाबालिग..लूट का माल बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने देवभोग कम्पनी के-दुग्ध वाहन को रोककर लूटपाट को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट की रकम समेत दो मोटरसायकल भी जब्त किया है। पकड़े गए चारो आरोपियों तीन नाबालिग है। चारों को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 
             रतनपुर पुलिस ने एक दिन पहले दुग्ध वाहन को रोककर लूटपाट और मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे बिलासपुर से कोरबा की तरफ देवभोग कम्पनी की 2 दुग्ध वाहन  CG 10 C 9289 और CG 10 C9561 जैसे ही खंडोबा मंदिर के आगे करैहापारा रतनपुर पहुंचे। उसी समय पीछे से मोटर सायकल बजाज पल्सर सीजी 13 N 4690 और यामहा R15 CG 10S 6313 सवार चार लोगों ने दोनो दुग्ध वाहन को रोक लिया।
 
                   चारो आरोपियों ने दोनों दुग्ध वाहनों को रोककर हेल्पर गणेश नेताम और ड्राईवर लक्ष्मी साहू  को उतारकर मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान ड्राईवर और हेल्पर से नगदी 1000 रूपया लूटा। इसके अलावा गाड़ी की चाबी और हेल्पर का मोबाईल लूटकर आरोपी फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी फोन पर सरकन्डा थाना को दिया। 
 
           सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिया और मोटरसायकल नम्बरों का पता लगाया गया।  तीन टीम बनाकर आरोपियों की घेराबंदी की गयी। करीब एक घण्टे के अन्दर चारो आरोपियों को पकड़ लिया गया। रतनपुर पुलिस के अनुसार पकड़े गए चारो आरोपियों में तीन नाबालिक है। आरोपी आकाश रूद्र तहसील ऑफिस के पास चांपा जिला-जांजगीर का रहने वाला है।
 
          आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम 1000 रूपए,मोबाइल और दुग्ध वाहन की चाबी को बरामद किया गया। दोनों मोटरसायकल को जब्त किया गया है। पहचान कार्यवाही के बाद आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close