एक रात को दो थानों में लूट की वारदात..चारो आरोपी गिरफ्तार..नगद समेत सारा सामान जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-भैसाझार के पास पीडित से मारपीट करने के अलावा चाकू और तलवार की नोक पर लूटपाट के चार आरोपियों को रतनपुर पुलिस पकड़ा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सकरी थाना क्षेत्र में भी लूटपाट के आरोपी को कबूल किया है। पकड़े गए चारो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
 
            रतनपुर पुलिस के अनुसार 5 नवम्बर 2021 को थाना पहुंचकर उमरमारा गांव निवासी मुकेश राज और रूपेश कुमार गोंड़ अपने गांव जा रहे थे। भैंसाझार के पास चार अज्ञात आरोपियों ने घेर लिया। आरोपियों ने चाकू और तलवार की नोंक पर लूटपाट के बाद कार CG 10 AY 0992 सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट कर नगदी 8000 रूपए समेत मोबाईल और अन्य सामान को लूटा। 
 
                        पुलिस ने मुकेश राज की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए आईपीसी की धारा  394, 506,34 का अपराध दर्ज किया।  पुलिस के अनुसार इस बीच जानकारी मिली कि कार सवार कुछ आरोपियों ने 4 नवम्बर 2021 को ही सकरी थाना क्षेत्र में भी पिकअप वाहन  रोक कर नगदी और मोबाईल की लूटपाट की है।
 
          मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी। अतिरिक्त पुलिस कप्तान रोहित झा निर्देश में में तत्काल टीम गठन कर आरोपियों की पतासाजी तेज की गयी। 6 नवम्बर 2021 को मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रतनपुर और सकरी थाना क्षेत्र में लूटपाट को अंजाम देने की वारदात को कबूल किया।
 
              आरोपियों के पास से लूटपाट में उपयोग किए गए कार, 2 नग धारदार तलवार,एक चाकू , नगदी रकम, मोबाईल , घड़ी , कपड़ा और कागजात समेत कुल 6
लाख 50 हजार रूपए का सामान जब्त किया गया।
 
आरोपियों के नाम
 
          रतनपुर थाना प्रभारी हरविन्दर सिंह नेर बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल आकाश सूर्यवंशी पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी निवासी सरकंडा आदतन बदमाश है। आकाश के खिलाफ पहले भी चोरी और मारपीट के कई मामले सरकंडा थाना में दर्ज है।
 
                पकड़े गए तीन अन्य आरोपियों के नाम सतीष साहू पिता महाकाल निवासी ड्रीमसिटी कालोनी खमतराई सरकण्डा, जागेश्वर ऊर्फ  गोलू श्रीवास निवासी संजयनगर चांटीडीह, गणेश ध्रुव निवासी बृहस्पति चौक चांटी डीह है। गिरफ्तार किए गए चारो आरोपी सरकन्डा थाना क्षेत्र के निवासी है।
      
 कार्रवाई में शामिल अधिकारी और जवान
 
      आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक-हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी सरकंडा परिवेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक- हेमंत सिंह , हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार यादव, आरक्षक रामलाल सोनवानी, बलवीर सिंह , दीपक मरावी का
विशेष योगदान रहा।

close