RPSC Exam Postponed:लोक सेवा आयोग ने स्थगित की लेक्चरर भर्ती परीक्षा, जानें अब कब होगी?

Shri Mi
1 Min Read

RPSC Exam Postponed- राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से वरिष्ठ शिक्षक संस्कृत शिक्षा विभाग की जनवरी से फरवरी तक होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है।  लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर परीक्षा के स्थगन और नई तारीख संबंधी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

RPSC Sanskrit Teacher Bharti रिक्तियों विवरण

  • हिन्दी विषय : 56 पद
  • संस्कृत विषय : 91 पद
  • अंग्रेजी विषय : 21 पद
  • सामाजिक विज्ञान विषय : 120 पद
  • गणित विषय : 47 पद
  • विज्ञान विषय : 82 पद

RPSC Sanskrit Teacher Bharti Exam ये हैं नई तिथियां

आरपीएससी सीनियर टीचर परीक्षा अब 12 फरवरी, 2023 और 16 फरवरी, 2023 को होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। इससे पहले, परीक्षा 31 जनवरी, 2023 और एक फरवरी, 2023 को निर्धारित की गई थी। राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती अभियान का उद्देश्य संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शिक्षकों के लिए कुल 417 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close