नगर निगम सामान्य सभा में जमकर हंगामा,कांग्रेस पार्षद ने भाजपा पार्षद को कहा पागल,सभापति ने कहा दे दूंगा इस्तीफा,15 मिनट के लिए सदन निलंबित

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर। निगम सामान्य सभा की शुरुआत हंगामे के साथ शुरू हुआ। सामान्य सभा शुरू होने से पहले सभापति ने उपस्थित सभी पार्षदों को संबोधित किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी उपनेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह और मेयर में समान सभा शुरू होने से पहले सभी को संबोधित किया। इसके पहले और राज्य की ताकत सभा की शुरुआत हुई।

12:40 पर सामान्य सभा का प्रश्नकाल शुरू हुआ । इसके पहले भाजपा पार्षद तिफरा स्थित वार्ड क्रमांक 6 की पानी व्यवस्था को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा पार्षद हाथ पर ट्यूब की पट्टी बांधकर नगर निगम की पानी व्यवस्था पर विरोध जताया। जोश और जुनून में भाजपा पार्षद सभापति के सामने धरना प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। इसी बीच सभापति शेख नसरुद्दीन ने कहा कि जहां से पानी लाया गया है वह कॉलोनी निगम परीक्षेत्र में नहीं आता।

यदि आता होगा तो मैं अपने पद से अभी इसी वक्त इस्तीफा दे दूंगा। इतना सुनते ही सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा पार्षदों नवंबर को स्कूटी का ट्यूब भेंट किया। और कहा कि पानी की व्यवस्था ठीक-ठाक किया जाए।

दुबारा प्रश्नकाल शुरू पुणे के आदेश के बाद पूर्व मेयर विनोद सोनी सवाल जवाब करना शुरू कर दिया। इस दौरान विजय केशरवानी मेयर और सभापति शेख नसरुद्दीन ने कहा कि सब बातें एक साथ कहीं जाए। लेकिन इसके पहले प्रश्नकाल शुरू कर दिया जाए। जब भी प्रश्नकाल शुरू हुआ पूर्व मेयर विनोद सोनी ने उठकर सवाल दागना शुरू कर दिया।

इसी बीच सकरी क्षेत्र के पार्षद अमित भारती ने पागल कह दिया। इस बात को सुनकर अशोक विधानी की अगुवाई में सारे भाजपा पार्षदों ने चढ़ाई कर दिया। स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। मामले को किसी तरह कांग्रेस पार्षदों ने संभाला। सभापति शेख नसरुद्दीन ने कहा कि इस प्रकार की संसदीय भाषा के लिए सदन में कोई जगह नहीं है। पिछली बार की तरह इस बार भी अमित भारती को सदन से निष्कासित कर दिया जाएगा।

CG-स्कूलों में चोरी करने वाले छह गिरफ्तार
READ

इसके बाद फिर से सदन का प्रश्नकाल शुरू हुआ। लेकिन भाजपा पार्षदों ने बीच-बीच में सवाल दागना शुरू कर दिया। हंगामे की स्थिति बनते देख सभापति शेख नसरुद्दीन ने 15 मिनट के लिए सदन को निलंबित कर दिया है।