9 दिनों तक चलेगा रूद्रातिरूद्र यज्ञ.. स्वामी शारदानन्द करेंगे वैश्विक शांति की कामना..संतो का लगेगा मेला…यज्ञ स्थल जायजा को पहुंचे मेयर, सभापति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–त्रिवेणी परिसर व्यापार विहार स्थित मैदान में दैवी सम्पद मंडल के प्रयास से 3 दिसम्बर से रुद्रातिरुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मैदान की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेने आज मेयर और सभापति मौके पर पहुंचे। साथ ही व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
 
                   सनातन धर्म की रक्षा और विश्व कल्याण के मद्देनजर, कोरोना वायरस से संक्रमित वैश्विक महामारी के निवारण के लिए स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज महायज्ञ करेंगे। महायज्ञ का आयोजन व्यापार विहार स्थित मैदान में 3 दिसम्बर शुरू होगा।
 
                             यज्ञ स्थल की साफ सफाई और व्यवस्था का जायजा लेने आज मेयर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन पहुँचे। महापौर ने नगर निगम के एक्सीवेटर से यज्ञ स्थल पर मिट्टी पाटने का निर्देश दिया। मेयर ने बताया कि इस स्थान पर देश प्रदेश और जिला में सुख शांति के लिए रुद्रातिरुद्र महा यज्ञ किया जाएगा। यज्ञ कार्यक्रम स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के दिशा निर्देश में किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर 200 यज्ञ कुंड बनाए जा रहे है।  महायज्ञ में कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए स्वामी जी  पाठ और हवन करेंगे। 
 
          महायज्ञ 3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक चलेगा। यज्ञ स्थल को ठीक ठाकर करने में करीब डेढ़ महीने लग जाएंगे।  24 अक्टूबर को यज्ञस्थल की पूजा होगी। यज्ञ स्थल की साफ सफाई का काम का जिम्मा निगम प्रशासन ने लिया है। यज्ञ के लिए 200 बाई 200 का चबूतरा भी बनाया जाएगा।
close