Sagittarius Yearly Horoscope 2023: साल 2023 में धनु राशि वालों को मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह साल

Shri Mi
5 Min Read

Dhanu Rashi Varshik Rashifal 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य होता है। गुरु ग्रह को वृद्धि, समृद्धि, का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जिन व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह सकारात्मक विराजमान होते हैं, वह व्यक्ति को आध्यात्म में रूचि होती है। वह व्यक्ति आस्तिक होता है। सात ही उसको गूढ़ विषयों की जानकारी होती है। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

वहीं अगर हम वहीं अगर धनु राशि की 1 जनवरी 2023 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में सूर्य- बुध का बुधादित्य राजयोग बन रहा है। वहीं दूसरे भाव में शनि और शुक्र स्थित हैं। वहीं चतुर्थ भाव में गुर ग्रह विराजमान हैं और पंचम भाव में राहु और चंद्रमा की युति बन रही है। साथ ही छठे भाव में मंगल और 11वें भाव में केतु ग्रह विराजमान हैं। वहीं साल की शुरुआत में शनि देव आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे और आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी।  साथ ही गुरु ग्रह अप्रैल में आपकी राशि से पंचम भाव में आ जाएंगे। अक्टूबर के अंत में राहु ग्रह चतुर्थ भाव और केतु दशम भाव में आ जाएंगे। आइए जानते हैं धनु राशि (Dhanu Rashifal 2023) वालों को साल 2023 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा…

वैदिक ज्योतिष अनुसार साढ़ेसाती हटके के बाद ढाई साल आपके बहुत अच्छे गुजरेंगे। इसलिए इसलिए आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। क्योंकि शनि देव भाग्य स्थान को देख रहे हैं। वहीं गुरु ग्रह लाभ स्थान को देख रहे हैं। इसलिए निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं। लेकिन शुभ कार्यों में खर्च होगा। जैसे- आप प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं।

आप लोगों को इस साल प्रेम- प्रसंग में सफलता मिल सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो इस साल आपको विवाह हो सकता है। योग अप्रैल से लेकर दिसंबर तक बन रहा है। क्योंकि गुरु ग्रह अप्रैल से पंचम भाव में गोचर करेंगे। वहीं अगर आप प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो परिजन नहीं मान रहे थे, तो अप्रैल से बाद से चीजें सामान्य होती हुई दिख रही हैं। गुरु ग्रह आपको संतान सुख दे सकते हैं। वहीं शनि देव का भी इस साल आपको आशीर्वाद मिलेगा।

साल 2023 छात्रों के लिए विशेष लाभकारी स्थिति बन रही है। मार्च के बाद से उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। जो छात्र इस साल में शिक्षा पूरी करने जा रहे हैं। उनको इस साल में नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही कहीं एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इच्छा पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य 2023 (Health Of Dhanu Zodiac In 2023)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2023 में धनु राशि के जातकों की सेहत शानदार रहेगी। क्योंकि शनि की साढ़ेसाती जनवरी में समाप्त हो जाएगी। इसलिए सेहत लगभग अच्छी ही रहेगी।  लेकिन राहु ग्रह चतुर्थ भाव में विराजमान हैं। इसलिए गले, छाती में इंफेक्शन हो सकता है। वहीं इस साल में आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।साल 2023 में धनु राशि वालों को काम- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। क्योंकि 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती से आपको मुक्ति मिलेगी। इसलिए शनि देव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। साथ ही जो लोग शिक्षा, धर्म- कर्म, कंसल्टेंसी के काम से आप जुड़े हुए हैं तो आपको मार्च से बाद बड़ी सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है।साल 2023 में धनु राशि के जातकों को भगवान शिव की आराधना करें। वहीं बुधवार के दिन नारियल और नीला कपड़ा प्रवाहित करें। तो आपको सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close