सहेली ने किया सामुहिक दुष्कर्म में सहयोग..गर्भवती होने के बाद सामने आया मामला..पांचो आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—- तखतपुर पुलिस ने शिकायत के 24 घण्टे में नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले में सभी पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग छात्रा के साथ पांचो आरोपियों ने एक बर्थ डे पार्टी के दौरान सामुहिक दुषकर्म को अंजाम दिया था।

               कोटा एसडीओपी रश्मित चावता ने बताया कि एक दिन पहले तखतपुर निवासी पीड़ित के माता पिता ने सामुहिक दुषकर्म की शिकायत की थी। पीड़िता के माता पिता ने यह भी बताया कि बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद इलाज के दौरान जानकारी मिली कि वह गर्भवती है। मामले में पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट कर आलाधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। सभी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376, 506,342, 34 और 4 पास्को एक्ट की धाराएं आरोपित की गयी है।

                रश्मित चावला ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग के अलावा टिकरीपारा के तीन अन्य आरोपी महेन्द्र सिंह पिता गोविन्द सिंह, वाशु ठाकुर पिता शत्रुघ्न ठाकुर, प्रिया ठाकुर पिता मनहरण शामिल हैं।

                   एसडीओपी ने जानकारी दी कि 3 फरवरी 2020 को नाबालिग छात्रा को सहेली प्रिया ठाकुर अपने स्कूटी पर बैठाकर बर्थडे मनाने बेलपान ले गयी। रास्ते में प्रिया ठाकुर आरोपियों के साथ मिलकर एक सूने मकान में ले गयी। यहीं पर आरोपियों ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाया। बेहोश होने के बाद सभी ने छात्रा से बारी बारी सामुहिक दुष्कर्म किया।

                रश्मित ने बताया कि घटना के बाद प्रिया ठाकुर छात्रा को अपने स्कूटी में बैठाकर घर भी छोड़ी। उसने किसी को कुछ नहीं बताने की समझाइश भी दी। बात मानते हुए छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ महीने बाद छात्रा के पेट में दर्द हुआ। डाक्टर ने ईलाज के दौरान बताया कि वह गर्भवती है।

                    जानकारी मिलते ही परिजनों ने तखतपुर थाना पहुंचकर शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।  

Share This Article
close