लूटपाट के 6 आरोपी गए जेल..सामान बरामद…खरीददार भी पकड़ाया..

IMG-20171118-WA0019 IMG-20171118-WA0017 बिलासपुर—सकरी पुलिस चौकी में पिछले सप्ताह मोबाइल और मोटरसायकल लूटपाट के आरोपियों को पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी सकरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के सामान को बरामद कर लिया है। सभी को 514/17,394,323 के तहत कार्रवाई कर जेल के हवाले कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                                   बिलासपुर की स्पेशल पुलिस टीम ने शनिवार को मोटरसायकल और मोबाइल की लूटपाट करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आईपीएस  शलभ सिन्हा, और ए़डिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर ने लूट का खुलासा कर बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी सकरी थाना में 3 नवम्बर की  रात्रि बटालियन रोड पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

               घटना के दूसरे दिन सकरी पुलिस चौकी पहुंचकर विश्राम ने बताया कि तीन नवम्बर को रात्रि करीब साढ़े आठ बजे बटालियन रोड स्थित घर जा रहा था। चार लोगों ने मोटरसायकल रोककर जेब से मोबाइल और पर्स लूटा। इसके बाद चारो फरार हो गए। इसके बाद तीन लोगों ने धक्का देकर गिराया और  मोटरसायकल लेकर फरार हो गए।

                        शलभ और नीरज ने बताया कि लूटपाट की घटना को पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द धरपकड़ने का निर्देश दिया। जांच पड़ताल के दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि सकरी निवासी विक्की पाण्डेय मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने युवक को धर दबोचा।

                           अधिकारियों ने बताया कि विक्की पाण्डेय ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि साथियों के साथ शांतिनगर हाफा रोड में मोटरसायकल और मोबाइल लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मोटरसायकल और बेची गयी मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

IMG-20171118-WA0021IMG-20171118-WA0016                                         शलभ ने बताया कि लूटपाट की घटना में शामिल विक्की पाण्डेय पिता गोपाल पाण्डेय उम्र 19 साल बाजारपारा सकरी निवासी के साथ ही रितेश यादव पिता विनोद यादव शांतिनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा लूटपाट में शामिल अन्य चार आरोपियों को भी पुलिस ने जेल के हवाले किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य चार आरोपियों के नाम राजकुमार विश्वकर्मा पिता सरजू विश्वकर्मा उम्र 19 साल शांतिनगर,पिंटू यादव ऊर्फ सुमित पिता सतोष यादव उम्र 23 साल सकरी बटालियन,राजा गोड़ं पिता मायाराम गोंड उम्र 26 साल निवासी शांतिनगर सकरी और प्रवीण ऊर्फ पप्पू सूर्यवंशी पिता सुशील सूर्यवंशी उम्र 26 साल शांतिनगर है।

                      खुलासे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल खरीदार महावीर ध्रुव पिता बैजनाथ ध्रुव उम्र 19 साल शांतिनगर सकरी का रहने वाले है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close