हाइवा ने मोटरसायकल सवारों को रौंदा…घटना स्थल पर 1 की मौत..2 ने तोड़ा सिम्स में दम

cimsबिलासपुर—बीती रात्रि तुर्काडीह के पास सम्बलपुरी में हाइवा ने तीन मोटरसायकल सवार को रौंद दिया है। एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दो ने सिम्स में दम तोड़ दिया। सकरी पुलिस मर्ग कायम कर फरार हाइवा और चालक की तलाश कर रही है।

Join WhatsApp Group Join Now

                 बुधवार की रात्रि करीब साढे दस बजे सकरी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को जानकारी मिली कि तीन लोगों की तुर्काडीह बायबस सम्बलपुरी गांव के पास स़ड़क पर घायल अवस्था पड़े हुए हैं। तीनों की हालत गंभीर है। जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान मालूम हुआ कि एक युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस ने दो अन्य लोगों को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया। जहां दोनों ने देर रात्रि उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

                                 सकरी पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि तीनों युवक पांड के रहने वाले हैं। तीनों युवकं मोटरसायकल से चोरभठ्ठी गए थे। तीनों का नाम कुंवर सूर्यवंसी, कांशीराम सूर्यवंशी और नीलकमल है। तीनो चोरभठ्ठी से देर शाम पांड स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी भारी वाहन की चपेट में आ गए।

             सकरी पुलिस ने बताया कि जांच पडताल में बात सामने आयी है कि तीनों मोटरसायकल सवार को अमसेना की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने चपेट में ले लिया। मोटर सायकल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। कांशीराम सूर्यवंशी ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतक कांशीराम समेत घायल नीलमल और कुंवर को सिम्स में भर्ती कराया। बाद में दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

                               घटना के बाद हाइवा और चालक दोनों फरार है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मर्ग कायम कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close