महिला का महिला पर आरोप…कराती है देह व्यापार…वैष्णवी विहार का मामला पुलिस में शिकायत दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Chhattisgarh.Policeबिलासपुर— सकरी पुलिस से एक महिला ने दूसरी महिला पर जबरदस्ती देह व्यापार के दलदल में धकेलने का आरोप लगाया है। सकरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि छानबीन के बाद दोषी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सकरी थाना क्षेत्र मेें देह व्यापार की जानकारी मिलने के बाद सकरी पुलिस ने कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी जीेएस सिद्धू समेत पुलिस टीम वैष्णवी विहार स्थित एक मकान में धावा बोला है। बंद कमरे से पुलिस टीम को एक महिला बदहवास हालत में मिली। महिला ने बताया घर की दूसरी महिला पर जबरदस्ती देह व्यापार कराने का आरोप लगाया। पीड़ित महिला ने बताया कि रूपयों का लालच देकर महिलाओं और जवान लड़कियों को देह व्यापार करने का लालच देती है। मुझे भी रूपयों का लालच धमकी देकर बुलाया गया है।

                पीडित महिला की शिकायत पर सकरी पुलिस ने दूसरी महिला के खिलाफ 370,1,6 का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गयी महिला का नाम पूनम मानिकपुरी उर्फ मोना है। पीड़ित महिला ने बताया कि घर मोना का ही है।

                               सकरी पुलिस चौकी प्रभारी जीएस सिद्धु ने बताया कि पीडित महिला को घर के एक कमरे में बंद रखा गया था। तलाश की दौरान उसे कमरे से निकाला गया। उसने बताया कि मकान मालकिन पूनम उर्फ मोना  डरा धमका कर महिलाओं और जवान लड़कियों को घर बुलाती है। रूपयो का लालच देकर देह वेश्यावृति करवाती है।

         महिला के गंभीर आरोप के बाद पुलिस पूनम मानिकपुरी उर्फ मोना को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। सध्दू ने बताया कि महिला की शिकायत पर 370,1,6 का अपराध दर्ज किया गया है। मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

close