Watch PHOTO-साक्षी ने पोस्ट की शादी से पहले महेंद्र सिंह धोनी के साथ वाली तस्वीर

Shri Mi
3 Min Read

रांची।महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा नहीं दिखते हों, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने 10 जनवरी 2021 को दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। दोनों में ही वह और महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं। दोनों ही तस्वीरों में जमीन आसमान का अंतर लग रहा है। ध्यान से देखने पर पता चला है कि दोनों तस्वीरों में 13 साल का अंतर है। पहली तस्वीर साल 2008 की है। दूसरी तस्वीर हालिया है। इस तस्वीर के कैप्शन में साक्षी ने लिखा, ‘2008…. और उसके सालों बाद!’ साक्षी ने इस तस्वीर को flashback और timeaftertime पर टैग भी किया है। सीजीवाल न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े व रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट

Join Our WhatsApp Group Join Now

साल 2008 में धोनी और साक्षी की शादी नहीं हुई थी। दोनों चार जुलाई 2010 को देहरादून में शादी के बंधन में बंधे थे। धोनी ने 2004 में मैनचेस्टर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अगले साल यानी 2005 में चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ मैच से टेस्ट करियर की शुरुआत की। एक दिसंबर 2006 को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

साक्षी की ताजा पोस्ट थोड़ी देर में ही वायरल हो गई। एक घंटे से भी कम समय में इस पोस्ट को करीब 3 लाख लोग लाइक कर चुके थे, जबकि तीन हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके थे। फोटो लाइक करने वालों में भारतीय टेनिस सनसनी रहीं सानिया मिर्जा का नाम भी शामिल है। साक्षी की इस पोस्ट पर cskfansofficial ने ना सिर्फ कमेंट किया, बल्कि उसे अपने इंस्टाग्राम पर रिपोस्ट भी किया।

साक्षी धोनी ने कुछ दिन पहले यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। सिंगर Stebin Ben ने कमेंट में रेड हार्ट वाली तीन इमोजी पोस्ट कीं। कोरियाग्राफर और डांसफ्लूयंसर अलीशा सिंह ने दो रेड हार्ट की आंखों वाली इमोजी पोस्ट की। सोशल मीडिया में इसका मतलब (मुझे इससे प्यार है या फोटो देखकर दीवाना हो जाना) होता है। साक्षी ने इससे पहले धोनी के साथ वाली तस्वीर पिछले साल 30 दिसंबर को पोस्ट की थी। वह तस्वीर भी थ्रो बैक थी। उस तस्वीर में साक्षी और धोनी कई लोगों के साथ डिनर करते दिख रहे थे। साक्षी ने उस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, ‘27/12/20 की यादें!’

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close