Salary – कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा, फरवरी के वेतन के साथ मिलेगा अतिरिक्त वेतन का लाभ, खाते में बढ़ेगी राशि

Salary- कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। 80 फीसद कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा मिलने वाला है। तीसरी तिमाही के लिए उनके वेतन में बढ़ोतरी देखी जाएगी। दरअसल A से B3 तक के बैंड के कर्मचारियों को कंपनी द्वारा 87 फीसद अधिक वेतन का भुगतान किया जाएगा।
87 फीसद वेरिएबल पे का भुगतान
नवीन घोषणा के तहत आईटी सेक्टर विप्रो के कर्मचारियों को तीसरी तिमाही में 87 फीसद वेरिएबल पे का भुगतान किया जाएगा। कंपनी को भेजे गए ईमेल में यह जानकारी दी गई है। वहीं यह भुगतान कंपनी के शीर्ष से लेकर B3 ग्रेड तक के कर्मचारियों को किया जाना है।
बेंगलुरू स्थित आईटी कंपनी द्वारा 0.6 फीसद की वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बुकिंग में 23.7 फीसद क्रमिक वृद्धि और 16.3 फीसद के ऑपरेटिंग मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है। वहीं अब 87 फीसद वेरिएबल पे का भुगतान कर्मचारियों को किया जाना है। 80 फीसद कर्मचारियों को वेरिएबल पे का भुगतान किया जाएगा। वेरिएबल पे फरवरी महीने 2023 की सैलरी के साथ कर्मचारियों को भुगतान किया जाना है।
सैलरी में 2 मुख्य भाग
बता दें कि कर्मचारियों को सैलरी में 2 मुख्य भाग होते हैं। एक फिक्स्ड और दूसरा वेरिएबल,इसके साथ ही उन्हें अन्य भत्ते और इंसेंटिव का भी लाभ दिया जाता है। इसके लिए कंपनी पर कर्मचारी निर्भर रहते हैं। हर कंपनी द्वारा कुछ तिमाही पर सालाना स्तर पर उनको वेतन का लाभ दिया जाता है।
TCS द्वारा 100% अपरिवर्तनीय वेतन का भुगतान
इससे पहले आईडी फॉर्म टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने तीसरी तिमाही के लिए 70% कर्मचारियों को 100% अपरिवर्तनीय वेतन का भुगतान किया गया था। अब विप्रो द्वारा अपने 80% कर्मचारी को 87 फीसद वेरिएबल पे का भुगतान किया जा रहा है। कंपनी द्वारा पिछली तिमाही में कर्मचारियों को 100% परिवर्तनीय वेतन का भुगतान किया गया था। साथ ही कर्मचारियों के खाते में 15000 तक अतिरिक्त वेतन देखने को मिलेंगे।