जोगी कांग्रेस नेताओं के साथ बबला ने लगाया झाडू…कहा जनता क्लीन स्वीप को तैयार…बच्चू को चाहिए न्याय

09-11-17बिलासपुर—कवर्धा स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने एक दिन पहले बच्चू लाल साहू के आत्मदाह के विरोध में आज जोगी कांग्रेस नेताओं ने झाड़ू लगाकर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया। जोगी कांग्रेस नेताओं ने  समीर अहमद बबला की अगुवाई में जिला कार्यालय के सामने झाडू लगाया। समीर के मार्गदर्शन में जोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय मेन गेट के सामने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आत्मदाह का प्रयास करने वाले बच्चू लाल साहू के लिए न्याय और मुआवजे की भी मांग की है।

Join WhatsApp Group Join Now

                                   बिलासपुर जिला कार्यालय के सामने गुरूवार को जोगी कांग्रेस नेताओं ने समीर अहमद बबला की अगुवाई में झाडू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों को बबला समेत अन्य नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के गृह जिले और आवास के सामने एक व्यक्ति आत्मदाह जैसा कदम उठाता है निश्चित रूप से चिंता का विषय है। अनुमान लगाया जा सकता है कि लोगों में सरकार के प्रति कितना अाक्रोश है।

                        जनता कांग्रेस नेता बबला ने पत्रकारों को जानकारी दी कि गुरूवार को प्रदेश भर के सभी जिला कार्यालयों के सामाने कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाया और कचरा उठाकर फेंका। प्रतीकात्मक संदेश दिया कि गरीबों के साथ अन्याय करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। जनता कांग्रेस गरीबों पर अन्याय नहीं होने देगी। हमने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार के परिजनों को सरकार 50 लाख का मुआवजा के साथ रोका गया वेतन भी दे। इसके अलावा बच्चू लाल को आत्मदाह के लिए मजबूर करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
                                       पत्रकारों को बबला ने बताया कि सरकार बच्चू लाल साहू परिवार के लिए जनता कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता तन मन से न्याय की लड़ाई लडेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close