संदीप के पिता ने राज्यसभा के लिए मनोनित होने पर जताई खुशी..कहा..बन सकते हैं सीएम चेहरा.. दिलीप समेत आप प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-मुंगेली जिला बटहा निवासी डॉ. संदीप पाठक के पैतृक गांव पहुंचकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने माता पिता का स्वागत किया। पार्टी प्रवक्ता दीलिप अग्रवाल की अगुवाई में सभी आप कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाए दी। डॉ. संदीप पाठक पिता शिव कुमार पाठक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सच्ची सेवा का सम्मान किया है। संदीप पाठक राज्यसभा पहुंचक देश की सेवा करेंगे। इससे प्रदेश का भी नाम रोशन होगा।
 
                 जानकारी देते चलें कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की सहमति और पार्टी के निर्देश पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 21 मार्च को राज्यसभा के लिए पांच चेहरों का एलान किया। सभी पांचों को पंजाब से राज्यसभा के लिए मनोनित किया गया। इसमें एक चेहरा दिल्ली  आईईटी प्राध्याध्पक डॉ.संदीप पाठक का सामने आया। बताते चलें कि डॉ. संदीप पाठक मुंगेली जिला स्थित गांव बटहा के रहने वाले हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान डॉ.संदीप की कुशल रणनीति से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने संदीप को राज्यसभा भेजने का फैसला किया।
 
                 खबर सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी जिला ईकाई बिलासपुर का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी प्रवक्ता दिलीप अग्रवाल की अगुवाई में बटहा पहुंचकर संदीप के माता पिता का स्वागत किया। साथ ही प्रदेश और जिला का नाम रोशन करने वाले संदीप दुबे को लेकर शुभकामनाए भी दी है। 
 
              पार्टी प्रवक्ता दिलीप अग्रवाल ने बताया कि संदीप के माता पिता से इस दौरान खुलकर चर्ची हुई। उन्होने बताया कि जीवन काल में राजनीति का बहुत ज्यादा नाता नहीं रखा। संदीप पाठक ने अरविंद केजरीवाल के साथ 3 वर्ष काम किया। काम से प्रभावित होकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने संदीप को राज्यसभा के लिए मनोनित किया है। संदीप पाठक और केजरीवाल की विचारधारा समान है। दोनो ही राष्ट्रवादी है। देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। केजरीवाल की ही तरह संदीप ने नौकरी छोड़कर जनता की सेवा करने का संकल्प लिया। केजरीवाल ने मौका भी दिया। 
 
       संदीप के पिता शिव कुमार पाठक ने बताया कि जीवन में शिक्षा का होना अनिवार्य है। शिक्षा ही मानव को इंसान बनाता है। आज दुनिया जल रही है। देश में शांति स्थापित करने के लिए पढ़े लिखों की बहुत ही जरूरत है। संदीप का लक्ष्य देश का गौरव स्थापित करना है। केजरीवाल ने संदीप को राज्यसभा भेजकर भारत माता की सेवा का अवसर दिया है।
 
           इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप अग्रवाल ने बताया कि संदीप पाठक का पूरा परिवार राष्ट्र को समर्पित है। संदीप पाठक ने अपने घर ही नहीं बल्कि जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। एक सामान्य परिवार का बच्चा पंजाब से राज्यसभा के लिए मनोनित किया जाता है। निश्चित रूप से ऐसा काम सिर्फ आदमी पार्टी और उसके नेता अरविन्द केजरीवाल ही कर सकते हैं।
 
             दिलीप ने बताया कि बातचीत के दौरान शिव अग्रवाल ने कहा कि आप की तरफ से संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का चेहरा  बन सकते हैं। संदीप छत्तीसगढ़ की स्थिति परिस्थिति से भली भांति अवगत है। यहां के रहने वाले भी है।  यदि नीतियों पर चुनाव लड़ा जाता है तो  2023 में आम आदमी पार्टी की स्थिति बेहतर होगी। बीजेपी और कांग्रेस भ्रष्टाचार की राजनीति मैं लिप्त है। ऐसे में आम आदमी पार्टी का भविष्य उज्जवल दिखाई देता है। 
 
close