videoः संजू त्रिपाठी हत्याकाण्ड…उत्तरप्रदेश से पकड़ाया 1 शूटर्सतार..पांच फरार…फायरिंग के बाद दानिश ने बताया..संजू खल्लास

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने आज बिलासागुड़ी में पत्रकार वार्ता के दौरान खुलासा किया कि संजू हत्याकाण्ड में शामिल मुगलसराय निवासी शूटर प्रसीन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बनारस से बिलासपुर पहुंचने और हत्या की जानकारी को सिलसिलेवार साझा किया है। आरोपी ने हत्या में शामिल सभी शातिरों का नाम भी बताया है। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या के समय उपयोग किए गए मोबाइल को भी जब्त किया है।  आरोपी के अनुसार वह 100 इस्टर्न बाजार मुगलसराय थाना मुगलसराय कोतवाली जिला चंदौली उत्तरप्रदेश का रनहे वाला है।
हत्या में शामिल फरार शूटर्स का नाम

1) दानिश अंसारी उम्र 32 साल निवासी बनारस उत्तरप्रदेश

Join Our WhatsApp Group Join Now
2) एजाज अंसारी उर्फ ऐज उर्फ सोनू निवासी बनारस
3) विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी उर्फ वासू सिंह निवासी मानिकपुर
4) पप्पू दाढ़ी निवासी बनारस उत्तर प्रदेश
5) ताबीज अंसारी निवासी बनारस उत्तरप्रदेश
बिलासागुड़ी में पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने पत्रकारों से चर्चा कर संजू हत्याकाण्ड में शामिल एक शूटर के गिरफ्तार होनी की जानकारी को साझा किया। पुलिस कप्तान ने बताया कि संजू त्रिपारी की हत्या 14 दिसम्बर 2022 को शाम करी 4.15 बजे के आसपास खनिज बैरियर के सामने तुर्गाडीह बायपास रोड के बीच में की गयी है। मामले में संजू त्रिपाठी की पत्नी की शिकायत पर अपराध सकरी थाना में दर्ज किया गया। घटना के बाद सिलसिलेवार अभियान चलाकर करीब 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की सूचना पर हत्याकाण्ड में शामिल शूटर आरोपी प्रशीन गुप्ता को लखनऊ से पकड़ा गया है।
 
 
पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया एक शूटर्ट पकड़ाया
पुलिस कप्तान पारूल माथुर के अनुसार आरोपी प्रशीन गुप्ता ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना के करीब 5-6 महीने पहले बनारस निवासी विनय द्विवेदी उर्फ गुरुजी उर्फ वासू से मुलाकात हुई। विनय द्विवेदी ने कहा कि बिलासपुर में एक काम करना है। बदले में उसे एक लाख रूपया मिलेगा। पैसे के लालच में 9 दिसम्बर  2022 को विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी के साथ बनारस से बस में बैठकर बिलासपुर छत्तीगढ़ आगया।  बिलासपुर में प्रेम श्रीवास नाम का व्यक्ति दोनों को बिलासपुर बस स्टैंड में लेकर कपिल त्रिपाठी के घर ले गया। कपिल त्रिपाठी के घर में दानिश अंसारी और बनारस निवासी एजाज असारी उर्फ सोनू पहले से ही मौजूद थे।
चार पिस्टल 20 कारतूस कपिल ने दिया
11 दिसम्बर .2022 को बनारस निवासी पप्पू दाढ़ी नाम का व्यक्ति कपिल त्रिपाठी के घर बिलासपुर आया। 11 दिसम्बर 22022 की रात्रि करीब 8. बजे कपिल त्रिपाठी ने सभी लोगों के साथ बैठक किया। कपिल ने बताया कि बड़े भाई संजू त्रिपाठी से  परेशान है। सबको मिलकर हत्या करना है। इस दौरान कपिल त्रिपाठी ने अपने पास 4 पिस्टल और लगभग 20 कारतूस होना बताया। 14 दिसमबर 2022 को सभी लोग कपिल त्रिपाठी के घर में बैठे थे। इसी बीच करीब 3.00 बजे कपिल त्रिपाठी के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि संजू त्रिपाठी अपने फार्म हाउस से लगभग 3:30 बजे शाम अपने फार्म हाउस से निकलेगा।  इसके बाद सभी लोग अलग-अलग 4 गाड़ियों में सवार होकर कपिल त्रिपाठी के फार्म हाउस से सकरी बायपास के के लिये निकले।  वह अमन गुप्ता सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को चला रहा था।
 
अलग अलग गाड़ियों में हुए सवार
 गाड़ी में भरत तिवारी, आशीष तिवारी, राजेन्द्र ठाकुर बैठे थे। नीले रंग की पुरानी बेलेनो कार को विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी चला रहा था।बेलेनो कार में शूटर्स दानिश, पप्पू दाढी, एजाज उर्फ सोनू कट्टा कारतूस से लैस होकर बैठे थे। सभी लोग सकरी बायपास में जाकर संजू त्रिपाठी का इंतजार करने लगे। इसी दौरान दानिश के पास फोन आया कि संजू त्रिपाठी की गाड़ी एमजी हैक्टर सफेद रंग की है। कार में लाल रंग का बोर्ड लगा है। करीब 4.1 बजे लाल रंग का बोर्ड लगा सफेद रंग की एमजी हैक्टर गाड़ी मौके पर पहुंची।
 
संजू की गाड़ी के सामने अमन गुप्ता की स्विट अड़ाकर रोका
योजनानुसार स्विफ्ट डिजायर को रोड में बने स्पीड ब्रेकर के पास संजू त्रिपाठी की एमजी हैक्टर कार के सामने अड़ाकर खड़ी कर दिया। सजू त्रिपाठी की एमजी हैक्टर गाडी रूक गई। इसी बीच नीले रंग की बेलेनो कार में सवार पप्पू दाढ़ी, दानिश, एजाज उर्फ सोनू और विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी सभी उतर कर एमजी हैक्टर गाड़ी को दोनों तरफ से घेर लिए। गाड़ी की दाहिने की ओर चालक की तरफ से   दानिश अंसारी और एजाज उर्फ सोनू, गाड़ी के बांये तरफ से पप्पू दाढी और विनय द्विवेदी सभी संजू त्रिपाठी के उपर फायरिंग करने लगे।
 
पहला फायर दानिश ने किया..बोला खल्लास
 
पहला फायर दानिश अंसारी उर्फ सोनू किया। फायरिंग करने के बाद दानिश अंसारी ने बताया कि संजू त्रिपाठी मर गया है। इसके बाद सभी लोग अलग अलग गाड़ी में बैठकर उत्तर प्रदेश की ओर भाग गये। पारूल माथुर ने बताया कि घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस से समन्यवय स्थापित कर करार आरोपियों की गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास लगातार जारी रहा।
close