संजू त्रिपाठी मर्डर अपडेटः डॉक्टरों की 4 सदस्यीय टीम ने किया पीएम..2 तरफा हुआ हमला..सिर,गर्दन,पीठ में मारी गयी इतनी गोलियां..लावारिश स्कार्पियो और बेलेनो जब्त

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर–प्राणनाथ ऊर्फ संजीव ऊर्फ संजू त्रिपाठी मर्डर की गुत्थी सुलझाने पुलिस एक साथ कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रही है। बिलासपुर जिले के चारो दिशाओं में पुलिस की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। अन्तर्राज्यीय सीमा पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में अपराधियों की खोजबीन को लेकर लगातार मंत्रणा हो रही है। देर शाम को मिली जानकारी के अनुसार संजू त्रिपाठी के शरीर पर कुल गोलियों के कुल सात स्पाट पाए गए हैं। कुछ गोलियों रीड़ में फंसी पायी गयी है। इधर पुलिस से जानकारी मिल रही है कि दो अलग अलग स्थान से खोजबीन के दौरान एक स्कार्पियो और कार लावारिश हालत में पायी गयी है। दोनो वाहन मालिकों की तलाश की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दोनो तरफ से मारी गयी गोलियां

                      प्राणनाथ ऊर्फ संजीव ऊर्फ संजू त्रिपाठी की मौत 7.66 एमएम की सात गोलियों से हुई है। सिम्मस के चार सदस्यीय टीम ने कांग्रेस के पूर्व महामंत्री प्राणनाथ त्रिपाठी का पोस्टमार्टम किया। सूत्र ने बताया कि पोस्टमार्टम और एक्सरे के बाद डाक्टर इस निष्कर्ष पर पहुंचे है कि संजू को कुल दस गोलियां मारी गयी है। 

कुल सात गोलियां बरामद

                              पीएम के दौरान डाक्टरों को संजू त्रिपाठी के सिर पर दो अलग अलग जगह गोलियों के दो छेद मिले हैं। इसके अलावा दाए हाथ के पेक्टोरल गर्डल यानि बायी तरफ गर्दन के नीचे तीन गोलियों के निशान है। इसमें दो गोलियां हड्डी में  फंसी हुई पायी गयी है।

                   इसके अलावा निशान संजू त्रिपाठी के बायी ओर से तीन गोलियां पसली को भेदती हुई रीढ़ की हड्डी में लगी है। पीएम के दौरान पाया गया कि तीनो गोलियां रीढ़ में फंसी है। सूत्रों के अनुसार संजू त्रिपाठी को कुल दस गोलियां मारी गयी है।

भरनी सथित नहर किनारे बेलेनो जब्त

           एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने पुलिस ग्रुप में एक लिखित बयान जारी किया है कि पुलिस जांच पड़ताल मेम दो अलग अलग स्थान से दो वाहन बरामद किया गया है। दोनो वाहन लावारिश हालत में पाये गए हैं। सकरी कोटा मुख्य मार्ग स्थित भरनी के नजदीक नीले रंग की बेलेनो कार लावारिस हालत में पुलिस ने जब्त किया है। इसके अलावा तलाशी के बाद कार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

स्कार्पियों बरामद..सीसीटीवी की जांच

                इसके अलावा सफेद रंग की एक स्कार्पियों भी बरामद हुआ है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दोनो वाहन संजू त्रिपाठी के हत्या में शामिल शूटरों के हो सकते हैं। दोनो ही वाहन के मालिकों को पकड़कर पूछताछ की कार्रवाई हो रही है। इसके अलावा कुछ संदेहियों को भी पकड़ा गया है। 

                           बहरहाल कार बरामद के बाद पुलिस बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन दबी जुबान में कुछ विभाग के कुछ अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने हत्या के बाद पुलिस से बचने कार को लावारिश हालत में छोड़कर फरार हो गए हैं। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। पुलिस अपराधियों की तरफ तेजी से बढ़ रही है।                        

close