VIDEO-निरीक्षण के बाद टीम ने कहा ओके..विमान लैंडिग पर बोले डॉ.मित्तर-सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा 1 मार्च

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- दोपहर करीब दो बजे के आसपास चकरभाठा एअरपोर्ट पर विमान की सफल लैडिंग हुई। विमान के साथ एलायंस एअर की टीम भी पहुंची। टीम ने एक बार फिर निरीक्षण किया। और एक मार्च से नियमित विमान सेवा की हरी झण्डी दिखा दिया है। एक मार्च बिलासपुर का नाम विमान सेवा की दुनिया में दर्ज हो जाएगा। पहली उडान के साथ ही एक मार्च को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। जिला कलेक्टर होने के नाते यह मेरे लिए भी गर्व की बात है। विमान सेवा शुरू होने के साथ ही दिल्ली दूर नहीं रहेगी.बिलासपुर से दिल्ली के लिए एटीआर 72 एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। (दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर (1520-1545)-प्रयागराज-दिल्ली)। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी (दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर (1600-1630)-जबलपुर-दिल्ली)। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एयर एलायंस का विमान बिलासपुर से दिल्ली के उड़ान के लिए बिलासपुर चकरभाटा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर आज दोपहर लैण्ड किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ करने एवं जगदलपुर एयरपोर्ट से महानगरों के लिए विमान सेवा शुरू करने का आग्रह भी किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री पुरी को बिलासपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए एयर एलायंस का विमान भेजने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर और आसपास के अंचल की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास में सहायता मिलेगी, वहीं जनता को कम लागत वाली हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।

close