जबड़ापारा में पांच लाख के जेवरात की चोरी…शिकायत के चंद घंटे बाद संदेही पकड़ाया…सीसीटीवी से हुई पहचान

sarkanda thanaबिलासपुर— सरकंडा थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रूपए के जेवरात की चोरी की है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकातयत की। शिकायत के कुछ घंटे बाद पुलिस ने कुछ संदेहियों को धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार संदेहियों को सायबर सेल के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए संदेहियों की अन्य चोरियों में भी हाथ है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

Join WhatsApp Group Join Now

                                 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है। प्रारम्भिक पूछताछ के बाद संदेहियों को सायबर सेल के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए संदेहियों की शहर में कई चोरियों में हाथ हो सकता है। इसलिए पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

               सरकंडा और स्पेशल पुलिस ने संदेहियों की गिरफ्तारी…जबड़ापारा में लाखों के जेवरात चोरी की शिकायत के बाद की है। जानकारी के अनुसार जबड़ापारा सिंधी कालोनी निवासी कैलाश कृपलानी ने एक नवम्बर को दोपहर सरकंडा थाने में चोरी की शिकायत की थी। कैलाश ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि सूने घर का फायदा उठाकर दोपहर चोरों ने पांच लाख रूपयों से अधिक कीमती सोने चांदी के जेवर को पार किया है।

                            शिकायत के बाद हरकत में आयी स्पेशल टीम और सरकंडा पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर मुखबिर की सूचना पर संदेहियों को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि पकड़े गए संदेही ही जबड़ापारा स्थित घर से पांच लाख के जेवर को पार किया है। जानकारी के अनुसार धरपकड़ के पहले शिकायतकर्ता कैलाश कृपलानी के घर के आस पास पुलिस ने सीसीटीवी को भी खंगाला था। सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी में कैद चोरी का आरोपी संदेहियों में शामिल है।

                 सरकंडा पुलिस ने संदेहियों को सायबर सेल के हवाले कर दिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया संदेही शहर की अन्य बड़ी चोरियों में शामिल है। फिलहाल पुलिस ने खुलासा नहीं किया है कि आरोपी का नाम क्या है। उसने कहां कहां चोरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close