Crimeः महीनों से फरार दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया..मां को जान से मारने की धमकी देना बेटा को पड़ा भारी..ऐसे पकड़ाया 1 लाख मांगने वाला आरोपी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस टीम ने दो अलग अलग मामले में शराब पीने के लिए डरा धमकाकर रूपया मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो बदमाशों को धर दबोचा है। पकड़े गए भी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में अपराध करने के बाद जेल के हवाले किया गया है। 
 
दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
 
            सरकंडा पुलिस टीम ने पीडिता से दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम शिव कुमार यादव है। आरोपी धुमा थाना सिरगिट्टी का रहने वाला है। सरकन्डा थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि पीड़िता ने थाना उपस्थित होकर बताया कि आरोपी शिव कुमार यादव 21 जून 2022 को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
 
             पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज किया। जानकारी के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले को विवेचना में आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया। जुर्म स्वीकार करने के बाद आईपीसी की धारा 375 और 506 का अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 
डरा धमका कर मांगा पैसा..फरार आरोपी गिरफ्तार
 
             थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि 8 जून 2022 को राजेन्द्र अग्रहरि ने सुजय गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज कराया कि उसकी बेटी से डरा धमकाकर पांच हजार और एक लाख रूपयों की मांग किया। रूपए नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आईपीसी की धारा 384 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी सुजय गुप्ता को घेराबन्दी कर अंजनी विहार चांटीडीह से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। सुजय को न्यायालय के हवाले पेश किया गया है।
 
जान से मारने की धमकी  देने वाला पकड़ाया
 
                पुलिस ने शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने के जुर्म में आरोपी को गिरफतार किया है। आरोपी का नाम राज कपूर श्रीवास है। अशोक नगर अटल आवास का रहने वाला है। सरकन्डा थानेदार ने बताया कि 20 दिसम्बर 2022 को अशोक नगर निवासी कुमारी श्रीवास अपने पुत्र राज कपूर श्रीवास के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शराब पीने के लिये पैसे की मांग किया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया। साथ ही मारा पीटा है।
 
          पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 327, 506 का अपराध दर्ज किया गया। मामले को विवेचना में लेकर आरोपी के खिलाफ पतासाजी अभियान चलाया गया। आरोपी राज कपूर श्रीवास घेरान्दी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया गया है।
close