Religion

Sawan 2024- सावन माह में कुछ चीजों का सेवन करना शुभ नहीं माना जाता

Sawan 2024- 22 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है। इसका समापन 19 अगस्त को होगा। सावन महीने में कुछ नियमों का विशेष पालन करना पड़ता है। कुछ ऐसी चीजें  हैं, जिनका सेवन करना वर्जित होता है।

शास्त्रों के मुताबिक  इन चीजों को डाइट में शामिल करना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से देवी-देवता रुष्ट भी होते हैं। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका सेवन आपकी सेहत खराब कर सकता है।

Sawan 2024- सावन के महीने में मांस और मदिरा का सेवन करना वर्जित होता है।

स्वास्थ्य के लिए शराब को  हानिकारक माना जाता है।  बारिश में  इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण नॉनवेज और मसालेदार चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।

Sawan 2024- सावन महीने में बैंगन का सेवन करना भी वर्जित होता है। मान्यताओं के अनुसार बैंगन में जीव होते हैं। बैंगन में बारिश के दौरान कीड़े लग जाते हैं। इसका सेवन करने से  जीव हत्या का पाप लगता है। विज्ञान के अनुसार बारिश के मौसम में बैंगन का सेवन करना पाचन तंत्र को खराब कर सकता है।

CGWALL NEWS

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close