प्रवक्ताओं की पाठशाला..सीएम ने बताया..सवाल जवाब का तौर तरीका..प्रदेश प्रभारी ने दिया टिप्स

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- रायपुर में प्रदेश कांग्रेस और जिला प्रवक्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने चुनावी के साथ मीडिया मैनेजमेन्ट का टिप्स दिया। साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान पूछे जाने वाले सवालों और जवाब के बारे में विस्तार से बताया गया।
 
                                     जिला कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि रायपुर में  16 जून को एक दिवसीय प्रशिक्षण पाठशाला का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं ने हिस्सा लिया।
 
                प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश और  ज़िला  प्रवक्ताओं की  प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,संचार कमेटी के सदस्य विभोर सिंह ,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,ज़िला प्रवक्ता मोह जस्सास, ज़िला प्रवक्ता अमृतांश शुक्ला, आई टी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मणि वैष्णव शामिल हुए ।
 
              प्रशिक्षण शिविर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ,प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, डॉ चन्दन यादव  ने सम्बोधित किया। उद्योग मंत्री कवासी लकमा ,संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर शुक्ला, समेत प्रदेश प्रवक्ता गण, संचार विभाग  के सदस्य और विभिन्न ज़िले से आये प्रवक्ता गण शामिल हुए ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close