राजकीय अवकाश पर खोला गया स्कूल..प्राचार्य ने कहा.हमें जानकारी नहीं..कैलेन्डर भी नहीं भेजा गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-शासन के आदेश को दरकिनार कर सरकन्डा क्षेत्र के अशोकनगर चौक स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल प्रबंधन स्कूल खोला। यद्यपि अभिभावकों ने स्कूल खोले जाने का विरोध भी किया। बावजूद इसके प्रबंधन ने एक सिरे अभिभावकों के विरोध को दरकिनार कर राजकीय अवकाश के दिन भी स्कूल खोला। प्रबंधन का तर्क है कि कक्षाएं आनलाइन ली जा रही है। हमें छेरछेरा राजकीय अवकाश की जानकारी नहीं है। बहरहाल इस बात को लेकर अभिभावकों में लिटिल प्रबंधन की तानाशाही को लेकर जमकर आक्रोश है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       सरकन्डा स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल ने अभिभावकों के विरोध के बावजूद राजकीय अवकाश के दिन भी स्कूल खोला है। इस बात को लेकर अभिभावकों को जमकर नाराजगी है। अभिभावकों की माने तो राजकीय अवकाश के दिन भी बच्चों की कक्षाएं संचालित किया जाना नियम विरूद्ध है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत करेंगे।

       मामले में स्कूल की महिला प्राचार्य सात्वना वर्मा ने बताया कि हमें ना तो स्कूल कैलेन्डर मिला है। और ना ही राज्य शासन की तरफ से राजकीय अवकाश घोषणा की जानकारी ही है।  जानकारी होती तो निश्चित रूप से स्कूल नहीं खोलते। और ना ही कक्षाओं का संचालन ही करते। प्राचार्च ने यह भी बताया कि उन्हें इस बारे में लिटिल मिनियम प्रबंधन ग्रुप ने भी जानकारी नहीं दी है। यदि जानकारी देंगे तो स्कूल की कक्षाएं नहीं लगाएंगे। 

                 सांत्वना वर्मा ने बताया कि हम आनलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं। किसी को इसमें एतराज नहीं करना चाहिए। जिला शिक्षा विभाग से भी कोई आदेश नहीं आया है।बावजूद इसके हम छेरछेरा पर्व को राजकीश अवकाश होने की जानकारी लेने के बाद कक्षाओं को बन्द कर देंगे। 

आधा घण्टा व्यस्त रहा फोन

              स्कूल को राजकीय़ अवकाश की जानकारी होने और शिक्षा कैलेन्डर जारी होने होने को लेकर जिला शिक्षा विभाग प्रमुख से सम्पर्क का प्रयास किया गया। लेकिन आधा घण्टा तक उनका फोन व्यस्त रहा। फोन पर कई बार सम्पर्क का प्रयास किया गया। लेकिन हर बार उत्तर आया कि विभाग प्रमुख फोन व्यस्त है। 

close