SECL-डॉ. आर.एस.झा ने बढ़ाया सम्मान,प्राईड आफ एचआर .प्रोफेशन इन पीएसयू अवार्ड..प्रबंधन में खुशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— एसईसीएल प्रबंधन से मिला जानकारी के अनुसार डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक कार्मिक, को ’प्राईड आफ एच.आर.प्रोफेशन इन पीएसयू अवार्ड’ से अंतकृत किया गया है। डाॅ. आर.एस. झा को यह सम्मान 16 फरवरी 2019 को मुम्बई स्थित होटल ताज लैंड्स एंड में वर्ल्र्ड एचआरडी कांग्रेस के दौरान दिया गया।

                                              बताते चलें कि निदेशक कार्मिक  डाॅ. आर.एस.झा अपने सहभागी प्रबंधन शैली और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। डॉ. झा का मानवशक्ति युक्तिकरण, कौशल विकास कार्यों, एसईसीएल कर्मियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं के साथ कल्याणकारी कार्यों में अहम योगदान है। डॉ. झा ना अपने कार्यों बल्कि सरल सहज स्वभाव और नेतृत्व को लेकर कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। डॉ. झा के कुशल नेतत्व को लेकर मानव संसाधन विभाग के नामचीन लोगों में खुले दिल से बीच सराहना भी मिली है। डाॅ. झा की अगुवाई में भारत सरकार के कल्याणकारी योजनाओं स्वच्छ विद्यालय, कौशल भारत जैसी योजनाओं को एसईसीएल में लागू करने में सफलता मिली है।

          एसईसीएल जनसम्पर्क के अनुसार डाॅ. झा एसईसीएल बोर्ड के सदस्य होने के साथ ही दो सहायक कम्पनियाॅं- छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे लिमिटेड और छत्तीसगढ़ ईस्ट-वेस्ट रेलवे लिमिटेड बोर्ड के सदस्य भी हैं। कोलमाईन्स प्रोविडेन्ट फण्ड आर्गनाईजेशन के बोर्ड आफ ट्रस्टी हैं। टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रुव्हमेंट प्रोग्राम-।।, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बिलासपुर के बोर्ड आफ गवर्नर्स के चेयरमेन भी रह चुके हैं।

                                   डाॅ. झा को दीर्घकाल में कोयला उद्योग के उन्नयन और विकास के लिए किए गए कार्यों के चलते ही उन्हें ’प्राईड आफ एच.आर.प्रोफेशन इन पीएसयू अवार्ड हासिल हुआ है।

            बताते चलें कि वर्ल्र्ड एचआरडी कांग्रेस मानव संसाधन, कार्मिक प्रबंधन, औद्योगिक संबंध समेत विभिन्न कार्यों के आला जानकार प्रबंधकों, शिक्षाविदों का प्रमुख मंच है। मुम्बई में 15 से 17 फरवरी 2019 तक वर्ल्र्ड एचआरडी कांग्रेस का 3 दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 50 देशों के लगभग 2000 प्रतिनिधि शामिल जुड़े हैं।

close