SECL- श्रद्धा महिला मण्डल संस्था की पहल..4 स्थानों में प्याऊ शुरू..राहगिरों में गुड़,चना और शरबत का हुआ वितरण

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
 बिलासपुर—श्रद्धा महिला मण्डल ने शहर के विभिन्न स्थानों में ’’प्याऊ’’ को आम जन को समर्पित किया। श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पण्डा की अगुवाई में संस्था की पदाधिकारी सुमन झा, वीणा प्रसाद, संगीता सिन्हा, शीनू निगम ने आम राहगीरों के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने का फैसला लिया ।  इसी क्रम में महिला मण्डल के सभी सदस्यों ने 2 अप्रैल मंगलवार दोपहर 12 बजे शीतल प्याऊ लगाकर आम जनता को समर्पित किया।
                         संस्था अध्यक्ष ने बताया कि श्रद्धा महिला मण्डल ने पदाधिकारियों की उपस्थिति में चार स्थानों-एसईसीएल मुख्यालय गेट समेत इंदिरा विहार काॅलोनी गेट, वसंत विहार गेट के अलावा अमरैया चैक चिंगराजपारा ने ’’प्याऊ’’ का उद्घाटन किया गया।
                 कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा महिला मण्डल की पदाधिकारी और  सदस्याओं के अलावा आम जन भी मौजूद थे। इस दौरान राहगीरों को गुड़, चना, शर्बत और बूॅंदी लड्डू का बांटकर पानी दिया गया।
                        श्रद्धा महिला मण्डल सचिव महिमा गुप्ता, इंदू गौर, संगीता मेहता, सरिता सिंह, लीता पटनायक और अन्य सदस्याएॅं भी मजूद थीं।
close