SECL स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम..पार्श्व गायिका साधना छेडेंगी सरगम..श्रोताओं को गुदगुदाएंगे कवि सुरेन्द्र

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—मशहूर पार्श्व गायिका साधना सरगम और छत्तीसगढ़ के सम्मानित कवि पद्मश्री डॉ.सुरेन्द्र दुबे बिलासपुर में आयोजित होने वाले संगीतमय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम एसईसीएल वसंत बिहार स्थित हेलीपेड मैदान में 14 जनवरी को शाम सात बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में संगीत और कविता प्रेमी कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे. सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

जनसपर्क एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल के वसंत विहार स्थित हैलिपेड मैदान में 14 जनवरी को शाम सात बजे से संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन एसईसीएल के स्थापना दिवस पर किया जा रहा है। कार्यक्रम ’’साधना सरगम के संग’’ में छत्तीसगढ़ के मशहूर साहित्यकार और पद्मश्री डॉ.सुरेन्द्र दुबे भी शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में बिलासपुर के गीत संगीत के हजारों प्रेमी मशहूर पार्श्व गायिका साधना सरगम के कार्यक्रम में शिरकत गीत और सरगम का आनन्द लेंगे। इसके अलावा मशहूर साहित्यार कवि पद्मश्री डॉ.सुरेन्द्र दुबे की कविता की फुहार का लुत्फ उठाएंगे।

कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए एसईसीएल के शीर्ष अधिकारियों के साथ ही रेलवे, एनटीपीसी, राज्य-शासन के अधिकारी समेत आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

close