SECL ने मनाया अमृत महोत्सव.. आजादी की गाथा सुन मंत्र मुग्ध हुए लोग..सेनानियों को किया गया याद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—-एसईसीएल में आजादी संघर्ष की दूसरी लड़ाई पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस दौरान व्क्ताओं ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा  रहे ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ का एक दूसरे की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ एसईसीएल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान बी.पी. शर्मा, एस.एम.चैधरी, ए.के. सक्सेना, समेत विभिन्न विभागों के अध्यक्ष , अधिकारियों-कर्मचारी श्रमसंघों के पदाधिकारी विशेष रूस मौजूद थे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   एसईसीएल में आजादी की 75 वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। महाप्रबंधक कार्मिक/प्रशासन ए.के. सक्सेना, महाप्रबंधक मासंवि  प्रवीण कुमार, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रमुख वक्ता डाॅ. प्रवीण कुमार मिश्रा विभागाध्यक्ष इतिहास गुरूघासीदास विश्वविद्यालय ने ’’आजादी के संघर्ष की दूसरी लड़ाई’’ विषय पर व्याख्यान पेश किया।

                 डाॅ. प्रवीण कुमार मिश्रा ने भारतीय स्वतंत्रता के द्वितीय युद्ध से भारत के विजय तक की यात्रा का रोचक जानकारी लोगों के सामने सजीवता के साथ पेश किया। व्याख्यान में विडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से एसईसीएल के सभी 13 क्षेत्रों के अधिकारी कर्मचारियों ने जुड़कर इतिहास के अनछुवे पहलुओं को जानने का सफल प्रयास किया।

TAGGED:
close