प्रदेश भाजपा प्रभारी, और पूर्व मंत्री अमर के बीच गुप्तगू..भाजपा नेता ने बताया..संगठन पर हुई सामान्य चर्चा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—– भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी से सौजन्य भेंट मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने राज्य की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी बातचीत की ।
 
                प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने डी.पुरंदेश्वरी से प्रदेश की राजनैतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। साथ ही नए साल की शुभकामनाएं भी दी।
 
                            डी. पुरंदेश्वरी से भेंट के बाद पूर्व मंत्री अमर  ने बताया कि मुलाकात सामान्य थी। डी. पुरंदेश्वरी संगठन की प्रदेश हैं। जाहिर सी बात है कि कुछ राजनैतिक चर्चाएं भी हुई होंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है जिस पर चर्चा किया जा सके।
 
           अमर ने कहा कि हमने सामान्य मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर जरूर चर्चा हुई है। साथ ही प्रदेश सरकार की असफलताओं पर भी हल्की बातचीत हुई है।
TAGGED: , ,
close