बदहाल व्यवस्था देख भड़के विधायक..मौके पर ही अधिकारियों को फटकारा..कहा..तत्काल समस्या निराकरण का दिया आदेश..कहा..अवगत भी कराएं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर—-नगर विधायक शैलेश पाण्डेय भेंट मुलाक़ात करने सरकंडा और दयालबंद पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। सभी ने बरसात के बाद आने वाली परेशानियों को विधायक के सामने रखा। बिजली नाली पानी की समस्या से लोगों ने विधायक को अवगत कराया। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्या निराकरण किए जाने का आदेश दिया। इस दौराननगर निगम,स्मार्ट सिटी, राजस्व और पोलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
 जलभराव, बेज़ा क़ब्ज़ा,साफ़ सफ़ाई, पानी निकासी और रोड गड्ढे प्रमुख की जानकारी लेने पहुंचे नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने सरकन्डा और दयालबन्द क्षेत्र का भ्रमण किया। शैलेष पांडेय ने जनता से भेंट मुलाक़ात कर समस्याओं को सुना। पहले चरण में बंधवापारा सरकंडा और दयालबँद क्षेत्र की समस्याओं का नगर विधायक ने जायजा लिया। पांडेय ने क्षेत्र के नागरिकों के साथ समस्याओं को लेकर सीधा संवाद किया। नगर निगम जोन कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को पानी भराव की समस्या का तत्काल निराकरण करने को कहा। 
               दयालबँद स्थित प्राचीनतम शाला मे मौजूद गंदगी को देख विधायक ने आपा खो दिया। उन्होने मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों को जमकर फटकारा।  बंधवापारा सरकंडा में मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। 
                         इस अवसर पर पार्षद जुगल गोयल, एल्डरमैन सुबोध केशरी, कमल नरसिंह, बलविंद्र सिंह, भरत जुरीयानी ,करम गोरख, सीता कश्यप, उर्वशी शर्मा, संजय सोनी, राजकुमार यादव,पिंकू पांडे, सूर्यमणि तिवारी, आशा सिंह, अनुराधा राव, अशोक दुबे, सुदेश दुबे, अबदुल्ला, उमेश वर्मा , नवीन गोयल, शाश्वत तिवारी ,सुमित उपाध्याय, शुभम, उमेश आयुष ठाकुर सहित बडी सँख्या मे नगरवासी शामिल थे।
close