नरहरदेव अंग्रेजी माध्यम स्कूल में व्याख्याता व भृत्य पद की चयन सूची जारी,देखे लिस्ट

Chief Editor
1 Min Read

कांकेर।नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के लिए चयनित प्रतीक्षा सूची से आवेदकों का चयन किया गया है जो निम्नानुसार है-वोगेन्द्र कुमार/बाबूलाल कमल, व्याख्याता भूगोल हिन्दी माध्यम, टीकाराम साहू/शंकर राम साहू व्याख्याता रसायन विज्ञान हिन्दी माध्यम, छबिराम पटेल/लालसिंग पटेल व्याख्याता हिन्दी, हिन्दी माध्यम, विकास तिवारी/दीनानाथ तिवारी सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम, धनंजय ठाकुर/ पतिराम ठाकुर भृत्य, अजय/नरोत्तम भृत्य और हेमलता यादव/दिलीप कुमार यादव भृत्य का चयन किया गया है। अभ्यर्थियों को उनके पते पर डाक से नियुक्ति पत्र प्रेषित किये गये हैं। नियुक्ति की सूचना एनआईसी के वेबसाईट पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों तथा नोटरी द्वारा निर्मित 50 रूपये के स्टॉप पेपर पर मुद्रित शपथ पत्र के साथ 28 अक्टूबर तक प्राचार्य शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close