हमार छ्त्तीसगढ़

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर एवं कुनकुरी में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जशपुर नगर । जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर एवं कुनकुरी में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 मई तक है।

इस बारे में जानकारी देते हुए संकल्प शिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक सत्र् 2022-23 में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर एवं कुनकुरी में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे । कुल 1614 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। 1540 परिक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा प्रावीण्य सूची के आधार पर 297 विद्यार्थियों को स्क्रीनिंग हेतु बुलाया गया था। स्क्रीनिंग उपरांत लिखित परीक्षा एवं स्क्रीनिंग के प्राप्तांको को मिला कर बने प्रावीण्य सूची के आधार पर जिले के आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए चयन सूची जारी कर दी गई है। चयनित विद्यार्थियों को दिनांक 31 मई तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। संकल्प जशपुर के लिए चयनित विद्यार्थियों को संकल्प जशपुर में तथा संकल्प कुनकुरी हेतु चयनित विद्यार्थियों को संकल्प कुनकुरी में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करना होगा।

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर और कुनकुरी संस्थान का आबंटन विद्यार्थियों के द्वारा दिए गए विकल्प पर उनके प्रावीण्य सूची के क्रम को ध्यान में रखते हुए किया गया है। विद्यार्थियों को प्रवेश के वक्त नवीनतम पासपोर्ट फोटो 04 , माता/पिता के 2-2 पासपोर्ट फोटो, निवास, आधार, कक्षा 8 वीं की अंकसूची , तहसीलदार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र् की मूल प्रति एवं सभी प्रमाण पत्रों का एक सेट फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र् प्रस्तुत करना अनिवार्य है, जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नही करने पर प्रवेश निरस्त माना जायेगा।
संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में बालक अनारक्षित सीट- 05 में क्रिश भगत, अभिशेक यादव, गौरव यादव, नवीन सांडिल, प्रमोद कुमार निराला। अनुसूचित जनजाति सीट – 15 में रितु राज पैंकरा, रविकांत पैंकरा, श्रेयांश भगत, रोलिक कुजूर, इसहाक टोप्पो, दिनदयाल, नितेश कुमार भगत, नितेश कुमार पैंकरा, स्नेहिल शेखर एक्का, अनुदीप साय, साहिल राम, रमन सिदार, अमित ज्ञान मिंज, दुर्गेश पैंकरा, रूपेश पैंकरा। अनुसूचित जाति सीट-01 में आर्यन रत्नाकर एवं अन्य पिछड़ा वर्ग सीट-04 में दिव्यांश यादव, अंकित साहू, शिवकुमार यादव, एवं नितिन कुमार यादव चयनित हुए हैं। एवं बालिका अनारक्षित सीट- 05 में कु. सिद्धि लता कुर्मी, कु. त्रिवेणी बघेल, कु. रिद्धि तिवारी, अर्पिता साहू एवं अर्पिता शैली कुजूर। अनुसूचित जनजाति सीट – 16 में कु. एनी सलन टोप्पो, कु. तेजेशवरी पैंकरा, कु. श्रेया पैंकरा, कु. श्वेता किण्डो, कु. नितू हसदा, कु. प्राची बागे, कु. आराधना कुजूर, कु. आरनी भगत, कु. प्रिया भगत, कु. तनुश्री भगत, कु. संजना एक्का, कु. राजनंदनी पैंकरा, कु. तनिशा भगत, कु. संजना इंदवार, एवं कु. संध्यारानी भगत , कु. स्मृति भगत। अनुसूचित जाति सीट-01 में काव्यांजली चतुर्वेदी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग सीट- 03 में कु. माधुरी सिंह, कु. वर्षा प्रजापति एवं कु. मिनाक्षी बंजारा चयनित हुए हैं।
संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में बालक अनारक्षित सीट- 03 में रोहित कुमार सिंह, रत्नेश प्रधान एवं आशीष दिनकर। अनुसूुचित जनजाति सीट – 11 में इशांत खलखो, पवन कुमार भगत, रूस्तम एक्का, ऋषभ सिदार, बुलकन मिंज, आयुष पैंकरा, विक्रम पैंकरा, शिवप्रसाद राम, सौरभ, नवजीत भगत एवं जशवंत बारिक। अनुसूचित जाति सीट-01 में दिनेश राम। अन्य पिछड़ा वर्ग सीट- 03 में यशराज दानी, विवेक कुमार ठाकुर एवं कुणाल यादव चयनित हुए। कुनकुरी में बालिका अनारक्षित सीट- 03 में कु. पुजा यादव, कु. आर्या पैंकरा एवं कु. दीपिका भोय। अनुसूुचित जनजाति सीट – 11 में कु. कांता पैंकरा, कु. सेजल कुजूर, कु. दिशा कालो, कु. संजना तिर्की, कु. नूतन भगत, कु. पूजा भगत, कु. निकिता एक्का, कु. नेहा बाई, कु. सोनिका पैंकरा, कु. शशिकला पैंकरा एवं कु. नमिता नाग। अनुसूचित जाति -01 सीट में कु. प्रियांशी चौहान। अन्य पिछड़ा वर्ग सीट- 03 में कु. पल्लवी यादव, कु. निकिता प्रजापति एव कु. निकिता सिंह चयनित हुए।
चयनित और प्रतीक्षा सूची jashpur.nic.in में भी देखी जा सकती हैं।

गैरहाज़िर रहने पर मीडिल स्कूल सोनपुरी के प्रधान पाठक को निलंबित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker